हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: रोहित-यशस्वी के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान, टीम इंडिया ने 9 विकेट से मारी बाजी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया. भारत ने क्लीन स्वीप करते हुए अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में भी धूल चटाई. इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
IND vs AFG Image Credit:X

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला गया था. इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया, जबकि बाद में बैटिंग में अपन दमखम दिखाया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. तीसरे मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की.

अफगानिस्तान ने बनाए थे 218 रन

अफगानिस्तान को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए थे, जबकि इब्राहिम जादरान ने 18 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रहमत शाह ने 15 गेंदों में 5 रन बनाए थे. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हश्मतुल्लाह शहिदी ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 131 गेंदों में 102 रन बनाए. शहिदी के बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का निकला.

इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान ने इस तरह 44.2 ओवर में 218/10 रन बनाए थे. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट हॉल अपने नाम कर लिए. इसके अलावा गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: हशमतुल्लाह शहिदी ने ठोका दूसरा सबसे धीमा शतक

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की शानदार बैटिंग

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने भारत के लिए 22.5 ओवर में 170 रन जोड़े. रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए थे. मोहम्मद नबी ने उन्हें चलता किया और हिटमैन शतक से चूक गए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए. भारत ने 28.4 ओवर में ही 224/1 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले ही ओवर में भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ध्वस्त हुआ 22 साल पुराना कीर्तिमान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola