भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शहिदी ने शतकीय पारी खेली और भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया. हालांकि इसी के साथ वह वनडे में सबसे धीमा शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बने.
Photo Source: AI
शहीदी ने ठोका धीमा शतक

2 / 6
हशमतुल्लाह शहिदी ने शुरुआत से ही धैर्य दिखाया और भारतीय गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. दूसरी ओर से अफगानिस्तान के विकेट लगातार गिर रहे थे. लेकिन शहीदी ने कमाल का प्रदर्शन कर शतक जड़ दिया. इसी के साथ वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे धीमा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. उन्होंने 126 गेंदों में शतक पूरा किया था, जबकि इससे पहले इब्राहिम जादरान ने 131 गेंदों में अफगानिस्तान के लिए सबसे धीमा शतक लगाया था.
Photo Source: X
102 रनों की पारी खेली

3 / 6
शहीदी ने 131 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वह अंत में आउट 10वें विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 13 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. शहिदी ने 77. 86 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.
Photo Source: X
उमरजई ने भी ठोका अर्धशतक

4 / 6
अफगानिस्तान की ओर से इस मैच में शहिदी के अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. दोनों खिलाड़ियों के अलावा अफगानिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर पाया.
Photo Source: X
218 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान

5 / 6
रहमानउल्लाह गुरबाज 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 18 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली. वहीं, रहमत शाह ने 15 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा मोहम्मद नबी के बल्ले से 23 गेंदों में 21 रनों की पारी निकली. इस तरह अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए हैं.
Photo Source: X
सीरीज अपने नाम कर चुकी है भारतीय टीम

6 / 6
भारतीय टीम 3 मैचों की खेली जा रही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. भारत ने शुरुआती 2 मैच अपने नाम किए थे. अब टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर अपने नाम करना चाहेगी.
Photo Source: X