IND vs AFG: पहले ही ओवर में भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ध्वस्त हुआ 22 साल पुराना कीर्तिमान

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने 22 साल पुराना कीर्तिमान चकनाचूर कर दिया है.

IND vs AFG 3rd ODI Image Created by AI

IND vs AFG 3rd ODI Image Created by AI

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए हैं. लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम इंडिया उतर चुकी है. भारत की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने सलामी जोड़ी की भूमिका निभाई. दोनों के दम पर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में रचा इतिहास

भारतीय टीम ने वनडे में किसी पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का 22 साल पुराना कीर्तिमान तोड़ दिया है. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में अपनी पारी के पहले ओवर में 23 रन बनाए, जो अब तक का वनडे मैच के पहले ओवर का भारत का सबसे बड़ा स्कोर बन गया.

विज्ञापन

इससे पहले भारत ने 22 साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन बनाए थे और ये वनडे में पहले ओवर में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था. लेकिन ये रिकॉर्ड अब ध्वस्त हो गया है. वहीं साल 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के पहले ओवर में 20 रन बनाए थे और ये पहले ओवर का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया.

ये भी पढ़ें: जब शिखर धवन से माफी मांगने पहुंचे थे किंग कोहली, विराट के एक जवाब ने जीत लिया था दिल

विज्ञापन

वनडे में पारी के पहले ओवर में भारत द्वारा सबसे ज्यादा रन

23 रन – बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई, 2026*
22 रन – बनाम बांग्लादेश, कोलंबो (SSC), 2004
20 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2020

भारत को मिली दमदार शुरुआत

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने और यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की. दोनों बल्लेबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.

विज्ञापन

13 ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 101 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं. उन्होंने 41 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक 39 गेंदों में 33 रन निकले हैं. दोनों ने शतकीय साझेदारी पहले विकेट के लिए कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ