हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल, एक पारी से जीता मुकाबला

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 140 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर जीत हासिल की. भारत की ओर से कई खिलाड़ियों ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया. आइए मैच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पारी और 140 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने पहले ही दिन से वेस्टइंडीज को बैकफुट पर रखा था. अंत में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा.

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 162 रन

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में खराब बल्लेबाजी की थी. टीम ने 44.1 ओवर में 162 रन बनाए थे। टीम की ओर से जस्टीन ग्रीव्स ने 48 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी. वह पहली पारी में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने विशाल स्कोर बना दिया. टीम ने 128 ओवर में 448 रन बनाकर 5 विकेट के नुकसान पर पारी घोषित कर दी थी. भारत की ओर से केएल राहुल ने 197 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 100 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 210 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली. वहीं रवींद्र जडेजा ने भी 176 गेंदों में 104 रन बनाए.

विज्ञापन

146 रनों पर सिमट गई वेस्टइंडीज की दूसरी पारी

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में भी खराब बल्लेबाजी की. दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. एलिक अथानाजे ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 74 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संन्यास के बारे में सोच रहे मिचेल मार्श, खुद किया अजीबोगरीब वजह का खुलासा!

विज्ञापन

गेंदबाजी में चमके सिराज

गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद सिराज चमके. उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. वहीं इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 3 विकेट लिए थे. वहीं कुलदीप यादव ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में भी 2 विकेट झटके थे. वहीं दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: Indian Team Announcement for AUS Tour Live: तिलक वर्मा की भी लग सकती है लॉटरी! पाकिस्तान को पीटने का मिलेगा इनाम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola