Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर लगाया जीत का चौका, शिवम दुबे के बाद वरुण चक्रवर्ती ने मचाया धमाल

India beat Netherlands: भारत और नीदरलैंड्स के बीच 18 फरवरी को अहमदाबाद में मुकाबला खेला गया था. इस मैच को भारत ने आसानी के साथ अपने नाम कर लिया. टी-20 विश्व कप में ये चौथी जीत थी. इस मैच में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 18, 2026 22:42

India beat Netherlands: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 36 भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया था. भारत ने अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में नीदरलैंड्स को हराते हुए कमाल कर दिया. भारत की ओर से शिवम दुबे ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी से भारत की ओर से अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने कमाल किया. भारत ने 17 रनों से मुकाबला जीता.

भारत ने बनाया था विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 193/6 रन बनाए थे. भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए थे. इसके अलावा ईशान किशन ने 7 गेंदों में 18 रन बनाए. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 27 गेंदों में 31 और सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए थे. हालांकि लोअर मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे. नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वैन बीक ने 4 ओवर में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा आर्यन दत्त ने 2 विकेट लिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: VIDEO: 41 साल के वैन डर मर्वे बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़कर पकड़ा तिलक वर्मा का करिश्माई कैच

नीदरलैंड्स की ऐसी रही बल्लेबाजी

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स को औसतन शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने 23 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि मैक्स ओ’डॉउड ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए थे. इसके अलावा तीसरे नंबर पर बास डे लीड ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए. जबकि कॉलिन एकरमैन ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए. नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 176/7 रन बनाए थे.

---विज्ञापन---

भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 14 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि शिवम दुबे ने 3 ओवर में 35 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: IND vs NED: शिवम दुबे ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके बनाया बड़ा रिकॉर्ड, युवराज-हार्दिक को छोड़ा पीछे 

First published on: Feb 18, 2026 10:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.