---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: अब भी CSK के लिए धड़कता है रवींद्र जडेजा का दिल, फैंस को भावुक कर देंगी ये इमोशनल तस्वीरें

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच के बाद रवींद्र जडेजा काफी भावुक नजर आए. मैच के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइए आपको भी बताते हैं इन तस्वीरों में क्या है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान के खिलाफ मैच में 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की टीम इस मैच की शुरुआत से ही पूरी तरह से बाहर नजर आई. इस बार टूर्नामेंट के ऑक्शन में पहले इन दोनों टीमों के बीच ट्रेड डील हुई थी, जिसके तहत रवींद्र जडेजा और सैम करन अब राजस्थान का हिस्सा बन चुके हैं. जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और 2 अहम विकेट अपने नाम किए. इस मैच के खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा काफी भावुक नजर आए. उनकी कई इमोशनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

CSK की जर्सी को चूमते दिखे जडेजा 

रवींद्र जडेजा की एक वीडियो इस मैच के दौरान काफी वायरल हुई जिसमें उनके आंखें नम नजर आ रही है. वो बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे और तभी चेन्नई के फैंस उनके लिए चियर करने लगे. इस खास पल ने जडेजा का भावुक कर दिया. इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी को चूमते हुए भी नजर आए. सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद की जर्सी पर बने सीएसके के लोगो को चूम रहे हैं. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. भले ही वो ट्रेड डील के तहत राजस्थान में शामिल हो गए हैं लेकिन उनका दिल अब भी सीएसके के लिए ही धड़कता है.

---विज्ञापन---

12 साल चेन्नई के लिए खेले जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 12 सीजन खेले हैं. उन्होंने भले ही अपने आईपीएल करियर का आगाज राजस्थान के साथ किया था लेकिन 2 सीजन खेलने के बाद वो साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए थे. ट्रेड डील के बाद खेले अपने पहले मुकाबले में जडेजा ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 6 की इकॉनमी से 18 रन खर्च किए और 2 विकेट भी अपने नाम किए. उन्होंने एक ही ओवर में सरफराज खान और शिवम दुबे को आउट किया.

ये भी पढ़िए- IPL 2026: ये 5 खिलाड़ी बने CSK की हार के ‘विलेन’, RR के खिलाफ मैच में हुए बुरी तरह फेल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2026 03:01 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola