Cricket News - 2026-03-31T144543.584

शिवम दुबे को आउट कर रवींद्र जडेजा ने क्यों किया गन शॉट सेलिब्रेशन? खुद बताई असली वजह

Ravindra Jadeja Gun Shot Celebration: सीएसके के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया और शिवम दुबे को आउट कर गन शॉट सेलिब्रेशन किया. अब जडेजा ने इसपर बात की है.

Ravindra Jadeja Gun Shot Celebration: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा ने चलता किया था. इसके बाद उन्होंने गन शॉट सेलिब्रेशन किया था. जडेजा ने मैच के बाद अब गन शॉट सेलिब्रेशन पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा ” मैं उन्हें काफी लंबे समय से जानता हूं. मैं नेट्स में उन्हें नियामित रूप से गेंदबाजी करता रहा हूं. मैं जानता हूं कि वे कैसे सोचते हैं और क्या करना चाहते हैं. मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की. क्योंकि मुझे पता था कि वे मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे. जडेजा ने इस मैच में सीएसके के खिलाफ 3 मैच में 2 विकेट लिए थे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ