3 शतक, 6 अर्धशतक…189.71 का स्ट्राइक रेट से वैभव ने उड़ाया गर्दा, पिछली 15 पारियों के आंकड़े कर देंगे हैरान

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना ली है. वो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पिछली 15 पारियों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुुए 189 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. पढ़िए पूरी खबर

jacket - 2026-03-31T185444.636

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने सीजन के पहले ही मैच में धमाका कर सभी टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ी. इसके लिए उन्होंने महज 15 गेंदों का सामना किया. पिछले आईपीएल सीजन में भी उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में डेब्यू किया था. बीता एक साल उनके करियर के लिहाज से शानदार रहा है और उन्होंने लगातार रनों का अंबार लगाया है. वैभव की खेली पिछली 15 पारियों के आंकड़े आपको हैरान कर देंगे.

विज्ञापन

पिछली 15 पारियों में 9 बार 50+ स्कोर

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. उन्होंने पिछली 15 पारियों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 189.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1015 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 66.67 का रहा तो वहीं उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले. उनकी बल्लेबाजी में खास बात ये रहती है कि फॉर्मेट कोई भी हो उनकी बल्लेबाजी का अंदाज नहीं बदलता है. ये आंकड़े किसी भी गेंदबाज के लिए डराने वाले हैं. 

विज्ञापन

IPL 2026 के पहले ही मैच में आया तूफान

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला. बल्लेबाजों के लिए मुश्किल नजर आ रही पिच पर चेन्नई की टीम ने 127 रनों का स्कोर बनाया. बरसापारा की पिच पर जहां बाकि बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए वैभव ने 305 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने आतिशी अंदाज में पारी की शुरुआत की. 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान की टीम ने उनको 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ