VIDEO: 41 साल के वैन डर मर्वे बने 'सुपरमैन', हवा में उड़कर पकड़ा तिलक वर्मा का करिश्माई कैच

IND vs NED: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड्स के अनुभवी खिलाड़ी रूलोफ वैन डेर मर्व ने एक ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका कि सब दंग रह गए. वैन डेर मर्व ने हवा में उड़कर तिलक वर्मा का जबरदस्त कैच पकड़ा. आईसीसी ने खुद इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026

India vs Netherlands, Roelof van der Merwe Catch: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नीदरलैंड्स के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा है. वहीं, भारतीय पारी के दौरान नीदरलैंड्स के अनुभवी खिलाड़ी रूलोफ वैन डेर मर्व ने फैंस का दिल जीता. उन्होंने मैच में एक ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका कि सब दंग रह गए.

विज्ञापन

41 साल के वैन डेर मर्व ने हवा में उड़कर तिलक वर्मा का शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वैन डर मर्वे ने पकड़ा सुपरमैन कैच

नीदरलैंड्स के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा धीमी शुरुआत की, लेकिन फिर उन्होंने गियर बदला और आक्रामक बल्लेबाजी करने लगे. तिलक ने 27 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए. हालांकि, 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक लोगान वैन बीक के खिलाफ अटैकिंग शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे.

तिलक ने जैसे ही हवाई शॉट खेलने की कोशिश की, बाउंड्री पर खड़े रूलोफ वैन डेर मर्व ने एक हैरतअंगेज कैच लेकर उनकी पारी को समाप्त कर दी. वैन डेर मर्व ने अपनी दाईं ओवर हवा में डाइव लगाकर जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसे देखकर सभी दर्शक हैरान रह गए. ICC ने खुद इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PAK vs NAM: कोच और पाकिस्तानी कप्तान की क्यों हुई बहस? वायरल हुआ वीडियो

टीम इंडिया ने बनाए 193 रन

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक बार फिर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वहीं, ईशान किशन 7 गेंदों में सिर्फ 18 रन ही बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला. तिलक ने 27 गेंदों में 32 रन जोड़े और सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए.

इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बटोरते हुए पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्कोर दिलाया. दुबे ने 31 गेंदों में 66 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं, हार्दिक ने 21 गेंदों में 30 रन बनाकर पारी को पावरपैक्ड बना दिया. नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त ने 2 विकेट लिए, जबकि बेस डी लीडे और काइल क्लेन को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ