बीसीसीआई की इस बात से मायूस हुए सौरव गांगुली, टेस्ट मैच को लेकर कही बड़ी बात

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोलकाता को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की मेजबानी नहीं दी, जिसके बाद सौरव गांगुली ने मायूसी जाहिर की है. दादा ने बड़ा बयान दिया है.

Cricket News - 2026-03-31T180118.233

Sourav Ganguly: बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए शेड्यूल का ऐलान किया था, जिसमें मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों को मेजबानी नहीं मिली. बीसीसीआई ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए 5 अलग-अलग शहरों को मेजबानी दी है. सौरव गांगुली इस बात से मायूस हैं कि बीसीसीआई ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की मेजबानी कोलकाता को नहीं दी. हालांकि दूसरी ओर उन्होंने रांची, गुवाहटी जैसे शहरों को मेजबानी मिलने पर खुशी जाहिर की.

विज्ञापन

मायूस हैं सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने बात करते हुए कहा “ईडन गार्डन्स पर बड़े टेस्ट मैच होते देखना हमेशा अच्छा लगता है. केब के अध्यक्ष और पूर्व खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि यहां टेस्ट मैच हो लेकिन हमने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी की थी. इसके बाद टी20 विश्व कप के मैच हुए और अब आईपीएल के मैच भी यहां हो रहे हैं. हम सभी चाहते हैं कि कोलकाता में टेस्ट मैच हो. लेकिन दूसरे मैदानों पर भी मैच होने जरूरी हैं.”

विज्ञापन

5 शहरों को मिली मेजबानी

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने 5 शहरों को मेजबानी दी है. ये सीरीज 21 जनवरी 2027 से लेकर 25 फरवरी 2027 तक नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेली जाएगी. बीसीसीआई के शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता में तीन जनवरी 2027 को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच होगा. इसके अलावा मुंबई में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला होगा. लेकिन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मैच कोलकाता और मुंबई को नहीं दिए गए हैं.

सौरव गांगुली फिलहाल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सचिव हैं. वह दोबारा इस पद के लिए चुने गए हैं. इससे पहले दादा बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं. वह अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद कोचिंग की दुनिया में भी सक्रिय थे. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोचिंग भी दी थी. दादा अकसर भारतीय क्रिकेट पर अपनी राय देते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ