हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए का हुआ ऐलान, रोहित-कोहली को नहीं मिली जगह

India A vs South Africa A: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीमों के बीच तीन मैचौं की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस टीम में जगह नहीं मिली है.

विज्ञापन
Rohit Sharma-Virat Kohli

India A Squad for South Africa A ODI Series: टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हाल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. रोहित-कोहली दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब उन्हें साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इससे पहले दोनों की ए टीमें तीन अनऑफिशियल वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 13 नवंबर से होने जा रही है.

रोहित-कोहली को नहीं मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया. ऐसा माना जा रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. लेकिन दोनों ही दिग्गजों का नाम इस टीम से गायब रहा. यानी रोहित-कोहली इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि, दोनों दिग्गज साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी

वहीं, इस सीरीज में तिलक वर्मा इंडिया ए टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की लंबे समय के बाद किसी भी भारत की टीम में वापसी हुई है. इस टीम में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, प्रभसिमरन सिंह और विप्रज निगज को शामिल किया गया है. वहीं, गेंदबाजों की बात करें तो हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिली है.

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे टीम के लिए भारत ए की टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

भारत-साउथ अफ्रीका अनऑफिशियल वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे – 13 नवंबर 2025, राजकोट
दूसरा वनडे – 16 नवंबर 2025, राजकोट
तीसरा वनडे – 19 नवंबर 2025, राजकोट

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत की हुई वापसी

खबर अपडेट हो रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें