IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत की हुई वापसी

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. कई स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को मौका मिला है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता साफ हो गया है.

cricket News - 2025-11-05T180605.585

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम में स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी हुई है. उनके अलावा टीम में स्टार तेज गेंदबाज की भी वापसी हुई है. पंत, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में चोटिल हो गए थे. टेस्ट सीरीज के अलावा साउथ अफ्रीका A के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय A टीम का ऐलान हो गया है. भारत A टीम की कमान तिलक वर्मा को दी गई है.

आकाशदीप को मिला मौका

2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नियामित कप्तान शुभमन गिल ही जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्होंने इंग्लैंड में और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई घरेलू सरजमीं पर कमाल की कप्तानी की थी. वहीं, अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज के लिए भी गिल पर भरोसा जताया गया है.

आकाशदीप को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय दल में चुना गया है. हालांकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिला है.

2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाएगा.

टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाशदीप.

वनडे टीम के लिए भारत ए की टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ