IND vs ZIM: युवराज सिंह के चेले ने शतक ठोक भरी हुंकार, बयान से मचाई गेंदबाजों में खलबली!

IND vs ZIM Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार शतक ठोक हाहाकार मचाया। अभिषेक युवराज सिंह के चेले हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपनी एबिलिटी पर पूरा भरोसा है।

Abhishek Sharma Yuvraj Singh

Abhishek Sharma Yuvraj Singh

IND vs ZIM Abhishek Sharma: भारतीय टीम को बाएं हाथ का एक और धमाकेदार ओपनर मिल गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को दूसरे टी-20 मैच में ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हाहाकार मचा दिया। पहले मैच में शून्य पर आउट होने वाले दूसरे मेच में अभिषेक अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए महज 46 गेंदों में शतक ठोक डाला। इस दौरान अभिषेक ने एक से एक लाजवाब शॉट लगाए। उन्होंने कई गगनचुंबी छक्के ठोके। अभिषेक की शानदार पारी में 7 चौके-8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने टीम इंडिया की 100 रनों से शानदार जीत के बाद हुंकार भरी।

विज्ञापन

खुद को एक्सप्रेस करना होगा 

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा- कल की हार हमारे लिए काफी मुश्किल थी। उस हार के बाद ये अच्छा प्रदर्शन था। चूंकि हमारे पास विलाप करने के लिए ज्यादा समय नहीं था। आज जैसे ही मुझे समय मिला, मैंने इसका पूरा फायदा उठाया। टी20 में जिस लय की जरूरत होती है, उसे रखते हुए मैं गेम को अंत तक ले गया। आपको युवा खिलाड़ी के तौर पर खुद को एक्सप्रेस करना चाहिए।

विज्ञापन

पहली गेंद हो तो भी करूंगा हिट 

अभिषेक ने आगे कहा- हम हर ओवर के बाद बात कर रहे थे। रुतुराज ने मुझसे कहा कि तुम्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अभिषेक ने हुंकार भरते हुए कहा- मुझे हमेशा अपनी हिटिंग एबिलिटी पर पूरा विश्वास रहा है। अगर गेंद मेरे दायरे में है और भले ही यह पहली बॉल हो, मैं इसे हिट करूंगा। अभिषेक ने इस बयान से जता दिया है कि वे आगे भी पहले ही ओवर से इसी तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे। उनके इस बयान के बाद गेंदबाजों में खौफ रहेगा। बता दें कि उन्होंने दूसरे टी-20 में पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला था। अभिषेक ने अपने कोच और कप्तान का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

युवराज सिंह के चेले हैं अभिषेक शर्मा 

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा युवराज सिंह के चेले हैं। वह पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। युवी की मेंटरशिप में ही अभिषेक शर्मा हार्ड हिटिंग बल्लेबाज बने हैं। अभिषेक 2018 की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने IPL के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। अभिषेक ने 16 मैचों में 32.27 के औसत और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन जड़े। उनके पहले मैच में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कई सवाल उठ रहे थे, अब उन्होंने दूसरे ही मैच में शतक ठोक जता दिया है कि वे भविष्य में भी इसी लय में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ