IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का हाहाकार, शतक ठोक रचा इतिहास

IND vs ZIM Abhishek Sharma Century Record: भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने दूसरे ही मैच में तूफान मचा दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार सेंचुरी कूट डाली। अभिषेक ने महज 46 गेंदों में शतक जमाया।

IND vs ZIM Abhishek Sharma Century

IND vs ZIM Abhishek Sharma Century

विज्ञापन

IND vs ZIM Abhishek Sharma Century Record: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 24 घंटे में ही जीरो से हीरो बन गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज अभिषेक ने रविवार को खेले गए दूसरे मैच में हाहाकार मचा दिया। उन्होंने शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 46 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक शतक कूट डाला। इस हाहाकारी शतक के साथ अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया।

सबसे कम इनिंग में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे कम इनिंग में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने डेब्यू के बाद दूसरी ही पारी में ये रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के नाम दर्ज था। उन्होंने 3 इनिंग में सेंचुरी जड़ी थी। वहीं केएल राहुल ने पहला शतक जमाने के लिए 4 इनिंग ली थीं।

विज्ञापन

सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज

इसी के साथ अभिषेक शर्मा सबसे कम उम्र में भारत के लिए शतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 23 साल 307 दिन में ये शतक जमाया। सबसे कम उम्र में शतक जमाने के मामले में यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर हैं। उन्होंने 21 साल 279 दिन में पिछले साल नेपाल के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

सबसे कम गेंदों में सेंचुरी जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

यही नहीं अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने 46 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। भारत के लिए T20i में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने इंदौर में 2017 में श्रीलंका के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। हिटमैन ने महज 35 गेंदों में फिफ्टी कूटी थी। इस मामले में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम दर्ज है। सूर्या ने पिछले साल राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में सैकड़ा जमाया था। इस लिस्ट में केएल राहुल 2016 में लॉर्डहिल में 46 गेंदों में शतक जमाकर तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन

लगातार तीन छक्के ठोक पूरी की सेंचुरी 

अभिषेक ने लगातार तीन छक्के ठोक अपनी सेंचुरी पूरी की। इसी के साथ अभिषेक शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने T20I में लगातार 3 छक्के ठोक अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने वेलिंगटन मसाकाद्जा के ओवर में बैक टू बैक तीन छक्के कूटे और शानदार शतक जमाकर फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए। इसके बाद अभिषेक इसी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ