IND vs ZIM: Team India की रिकॉर्डतोड़ जीत पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल? प्रेशर पर कही ये बात

IND vs ZIM Shubman Gill: जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल दूसरे टी-20 मैच में शानदार जीत पर गदगद नजर आए। मैच के बाद उन्होंने पावरप्ले, प्रैशर और युवा खिलाड़ियों पर अपनी राय रखी।

IND vs ZIM Shubman Gill Team India

IND vs ZIM Shubman Gill Team India

IND vs ZIM Shubman Gill: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में मिली हार का बदला दूसरे ही टी-20 मैच में ले लिया। पहले टी-20 मैच में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने दूसरे मैच में हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रन ही बना सकी और 100 रन से मुकाबला हार गई। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन

कल तक दबाव नहीं झेल पा रहे थे

गिल ने मैच के बाद कहा- आज मैं बहुत खुश हूं। टीम इंडिया का जीत की लय में वापस आना काफी शानदार रहा। गिल ने आगे कहा कि पावरप्ले में बल्लेबाजी आसान नहीं थी। पावरप्ले में गेंद इधर-उधर घूम रही थी, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो काबिले-तारीफ है। कल तक हमारी युवा टीम दबाव नहीं झेल पा रही थी। कई खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल के लिए नए हैं, लेकिन आज जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया, ये काफी अच्छा रहा।

विज्ञापन

‘हम पहले ही जानते थे आज क्या होने वाला है’

विज्ञापन

गिल ने आगे कहा- मेरा मानना है कि पहले मैच में दबाव होना अच्छा था। आज हम जानते थे कि क्या होने वाला है। मैं उम्मीद करता हूं कि बल्लेबाज आने वाले मैचों में इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें अभी तीन मैच खेलने हैं और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

रिकॉर्डतोड़ जीत

भारत की 100 रनों से जीत हरारे में टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया से भी 2018 में 100 रन से हार गई थी। हरारे में भारतीय टीम की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया ये सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ