हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड! विराट कोहली के खास क्लब में करेंगे एंट्री

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अभिषेक इस मैच में सिर्फ 16 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.

विज्ञापन
Abhishek Sharma

IND vs ZIM, Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ सीरीज का आगाज करने मैदान पर उतरेगी.

वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पर पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अभिषेक इस मैच में सिर्फ 16 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे और विराट कोहली-केएल राहुल जैसे दिग्गजों के एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.

अभिषेक शर्मा के पास 6000 T20 रन पूरे करने का मौका

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने अब तक खेले 203 टी20 मैचों की 199 पारियों में 5984 रन बनाए हैं. इनमें भारत के लिए खेले गए 53 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए 6 मैच भी शामिल हैं. अगर अभिषेक पहले टी20 मुकाबले में 16 रन बना लेते हैं, तो अपनी 200वीं टी20 पारी में 6000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वह 200 या उससे कम पारियों में 6000 टी20 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

उनसे पहले विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल ये कारनाम कर चुके हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर राहुल हैं, जिन्होंने सिर्फ 166 पारियों में 6000 टी20 रन पूरे किए थे. उनके बाद कोहली ने 184 पारियों और गिल ने 185 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. अब इस खास क्लब में अभिषेक का नाम भी शामिल हो सकता है.

T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज

केएल राहुल – 166
विराट कोहली – 184
शुभमन गिल – 185

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो सकता है शर्मनाक रिकॉर्ड, एक गलती और लग जाएगा ‘कलंक’

क्रिस गेल के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगर वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. गेल ने सिर्फ 162 पारियों में यह कारनामा किया था. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम हैं, जिन्होंने 165 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. भारत के केएल राहुल 166 पारियों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल – 162
  • बाबर आजम – 165
  • केएल राहुल – 166
  • शॉन मार्श – 180
  • डेवोन कॉन्वे – 180

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम में 2 भारतीय मूल के खिलाड़ियों की हुई एंट्री, एक को बांग्लादेश तो दूसरे को भारत दौरे के लिए मिला मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola