ऑस्ट्रेलियाई टीम में 2 भारतीय मूल के खिलाड़ियों की हुई एंट्री, एक को बांग्लादेश तो दूसरे को भारत दौरे के लिए मिला मौका

Indian Born Cricketers in Australia: भारतीय मूल के दो युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी खुशखबरी दी है. भारत में जन्मे बल्लेबाज जेरिसिस वाडिया और ऑलराउंडर आर्यन शर्मा को ऑस्ट्रेलिया की अलग-अलग टीमों में चुना गया है.

Jerrssis wadia (PIC Credit- AI)

Indian Born Cricketers in Australia: भारत में जन्मे दो युवा खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलिया की टीम में एंट्री हुई है. भारतीय मूल के बल्लेबाज जेरिसिस वाडिया और ऑलराउंडर आर्यन शर्मा को ऑस्ट्रेलिया की अलग-अलग टीमों में जगह मिली है. वाडिया को अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) इलेवन में चुना गया है, तो वहीं आर्यन शर्मा को भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया डेवलपमेंट टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे जेरिसिस वाडिया

भारत के मुंबई में जन्मे जेरिसिस वाडिया बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं. वाडिया को 6 से 8 अगस्त तक डार्विन में बांग्लादेश की टेस्ट टीम के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI में शामिल किया गया है. 24 साल के वाडिया बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हैं, जहां उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने अब तक खेले 7 टी20 मैचों में 52 रन बनाए हैं और 2 विकेट हासिल किए हैं.
वाडिया ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भारत के बड़ौदा से की थी, जहां उन्होंने एज ग्रुप क्रिकेट खेला. इसके बाद वह कम उम्र में ही ऑस्ट्रेलिया चले गए.

विज्ञापन

वहां उन्होंने प्रीमियर क्रिकेट में टी ट्री गली क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एडिलेड स्ट्राइकर्स अकादमी में जगह बनाई. अब उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI में खेलने का मौका मिला है. वाडिया के अलावा, कई अनुभवी और उभरते खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है. इसमें सैम कोन्स्टास, जोश फिलिप, कर्टिस पैटरसन, कैंपबेल केलवे और कोरी रोकिचिओली जैसे नाम शामिल हैं. इस टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच टिम नीलसन संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो सकता है शर्मनाक रिकॉर्ड, एक गलती और लग जाएगा ‘कलंक’

भारत दौरे पर आएंगे आर्यन शर्मा

18 वर्षीय आर्यन शर्मा को चेन्नई स्थित MRF अकादमी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए ऑस्ट्रेलिया की डेवलपमेंट टीम में चुना गया है. विक्टोरिया के ऑलराउंडर 5 से 6 अगस्त और 10 से 11 अगस्त को भारत में खेले जाने वाले दो दिवसीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगे. आर्यन के अलावा, ऑस्ट्रेलिया की डेवलपमेंट टीम में अंडर-19 कप्तान ह्यू वेइबगेन, जेसन संघा, लॉयड पोप, जोएल डेविस और जेडन गुडविन जैसे कई होनहार खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. आर्यन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के आईसीसी अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 में खेल चुके हैं और पिछले बिग बैश लीग (BBL) सीजन में मेलबर्न स्टार्स की टीम का भी हिस्सा रहे थे.

विज्ञापन

आर्यन का जन्म 15 नवंबर 2007 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था, हालांकि उनके पिता भारतीय हैं. आर्यन को बचपन से ही क्रिकेट का शौका था और उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया. आर्यन अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में 300 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और एक ही टूर्नामेंट में 10 विकेट लेने वाले पहले ऑलराउंडर भी हैं. आर्यन ने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ 135 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ