IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो सकता है शर्मनाक रिकॉर्ड, एक गलती और लग जाएगा 'कलंक'

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है. एक गलती अभिषेक को इस अनचाहे रिकॉर्ड का सरताज बना सकता है, जिससे वह हर हाल में बचना चाहेंगे.

Abhishek Sharma (PIC Credit- AI)
1 / 6
अभिषेक शर्मा साल 2026 में 10वीं बार डक पर आउट हुए (PIC Credit- AI)

India vs Zimbabwe, Abhishek Sharma: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अब गुरुवार, 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी, तो वहीं स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा एक अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम करने से बचना चाहेंगे. (PIC Credit - AI)  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो सकता है अनचाहा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो सकता है अनचाहा रिकॉर्ड2 / 6

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी. अगर अभिषेक सीरीज के एक भी मैच में बिना खाता खोले आउट हो जाते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस रिकॉर्ड को कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

9 बार डक पर हो चुके हैं आउट

9 बार डक पर हो चुके हैं आउट3 / 6

अभिषेक शर्मा साल 2026 में टी20 क्रिकेट में 9 बार डक पर आउट हो चुके हैं. फिलहाल वह अफगानिस्तान के राशिद खान (2019) और पाकिस्तान के शादाब खान (2024) के साथ संयुक्त रूप से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं. लेकिन एक और डक उन्हें इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अकेले शीर्ष पर पहुंचा देगा, जिससे अभिषेक हर हाल में बचना चाहेंगे. (PIC Credit - AI)

आक्रामक बल्लेबाजी का असर

आक्रामक बल्लेबाजी का असर4 / 6

25 साल के अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह पारी की शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और इसी आक्रामक अंदाज की वजह से कई बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट जाते हैं. हालांकि, जब उनका बल्ला चलता है तो वह किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

9 डक के बावजूद ठोक चुके हैं 1000 से ज्यादा रन

9 डक के बावजूद ठोक चुके हैं 1000 से ज्यादा रन5 / 6

हालांकि, 9 बार डक पर आउट होने के बावजूद अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरे साल जमकर बोला है. साल 2026 में अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. उन्होंने इस साल अब तक खेले 35 टी20 मैचों में 32.30 की औसत और 200.37 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1066 रन बनाए हैं. (PIC Credit - AI)

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड6 / 6

दिलचस्प बात है कि अभिषेक ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था. अपने पहले मैच में बिना खाता खोले आउट होने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में शानदार शतक जड़ा था. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक खेले 6 मैचों की 5 पारियों में 177 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन