Yashasvi Jaiswal Run Out Controversy: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक एक विकेट पर 101 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वहीं, पहले सेशन के खेल के दौरान भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए. जायसवाल 32 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.
हालांकि, उनके रन आउट पर अब विवाद शुरू हो गया है, क्योंकि इसके पीछे केएल राहुल या उनकी गलती नहीं थी. जायसवाल श्रीलंकाई गेंदबाज की गलती के कारण रन आउट का शिकार बने. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यशस्वी जायसवाल कैसे हुए रन आउट?
यह घटना भारतीय पारी के 11वें ओवर में घटी. यशस्वी जायसवाल 37 गेंदों पर 32 रन बनकार अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. दरअसल, केएल राहुल ने श्रीलंकाई स्पिनर केशर नुवांथा की गेंद पर सामने की ओर हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की और नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े जायसवाल भी रन लेने के लिए दौड़ पड़े.
लेकिन इसी दौरान जायसवाल की नुवांथा से टक्कर हो गई और वह अपना संतुलन खोकर मैदान पर गिर पड़े. इसके बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल बिगड़ गया और दोनों नॉनस्ट्राइक एंड पर पहुंच गए, जिसके कारण जायसवाल को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अगर जायसवाल की नुवांथा से टक्कर ना होती तो वह रन आउट नहीं होते.
श्रीलंकाई कप्तान ने नहीं दिखाई खेल भावना
वहीं, जब राहुल और जायसवाल दोनों नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे, तब गेंद विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पास पहुंची, तो वह कुछ देर रुके और अपने कप्तान धनंजय डी सिल्वा की ओर देखा और फिर बेल्स उड़ा दीं. डिकवेला और डी सिल्वा दोनों को पता था कि जायसवाल श्रीलंकाई खिलाड़ी की गलती की वजह से ही गिरे थे. यहां श्रीलंकाई कप्तान खेल भावना का परिचय दे सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- 30 टेस्ट, 30 मैदान… यशस्वी जायसवाल का अनोखा कारनामा, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने से बस 3 कदम दूर
राहुल-पडिक्कल ने संभाला मोर्चा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक 27 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. जायसवाल के आउट होने के बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाल लिया. दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और लंच तक दूसरे विकेट के लिए 96 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी की. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 35 रन और केएल राहुल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines