---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: संजू सैमसन ने टपकाया लड्डू कैच, बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में दिखे जीरो

IND vs SL Sanju Samson Drop Kusal Mendis Catch: संजू सैमसन ने बल्लेबाजी के बाद फैंस को फील्डिंग में भी निराश किया। उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए एक आसान कैच टपका दिया। जिसके बाद फैंस भड़क गए हैं।

---विज्ञापन---

IND vs SL Sanju Samson Drop Kusal Mendis Catch: संजू सैमसन को लेकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। वह बल्लेबाजी और फील्डिंग में खराब प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को तीसरे टी-20 में वह एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। सैमसन महज 4 गेंद खेल सके और पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू ने फील्डिंग में खराब प्रदर्शन करते हुए आसान कैच छोड़ दिया।

छठे ओवर में छोड़ा कैच 

ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। भारत के लिए श्रीलंका की ओपनिंग पार्टनरशिप को तोड़ना जरूरी था। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे थे। छठे ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली। मेंडिस इस पर गच्चा खा गए और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन की ओर चली गई। संजू ने डाइव लगाकर इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ये उनके हाथों से उछलकर जमीन में गिर गई। इस तरह मेंडिस 12 रन पर आउट होने से बच गए। संजू से इसके साथ ही कई मिसफील्ड हुईं। हालांकि बाद में उन्होंने श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका का कैच पकड़कर पवेलियन भेजा।

---विज्ञापन---

वनडे टीम में नहीं मिली जगह

मेंडिस ने इस मुकाबले में जीवनदान मिलने के बाद 43 रन की पारी खेली। उन्हें 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने एलबीडब्ल्यू कर आउट किया। आपको बता दें कि संजू सैमसन को सिर्फ टी-20 टीम में जगह दी गई है। अब उनका आगे किसी सीरीज में वापसी करना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: हो गया जस्टिस! संजू सैमसन के 0 पर आउट होने से भड़के फैंस, जमकर लगाई क्लास

श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पथुम निसांका-कुसल मेंडिस ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज को लगी चोट 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: हो गया जस्टिस! संजू सैमसन के 0 पर आउट होने से भड़के फैंस, जमकर लगाई क्लास 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह 

First published on: Jul 30, 2024 10:53 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola