---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह

IND vs SL Sri Lanka ODI Squad: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ श्रीलंका की कप्तानी में भी बदलाव किया गया है। चरिथ असलांका वनडे टीम के भी कप्तान बनाए गए हैं।

---विज्ञापन---

IND vs SL Sri Lanka ODI Squad: भारत-श्रीलंका के बीच इन दिनों टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाना है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया कोलंबो में 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा भारत के कप्तान होंगे। जबकि विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे। इस बीच श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ श्रीलंका ने कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। वनडे सीरीज में भी श्रीलंका की कप्तानी चरिथ असलांका करते नजर आएंगे। श्रीलंका ने कुसल मेंडिस को वनडे की कप्तानी से हटा दिया है।

निशान मदुष्का ने बनाई जगह 

टीम में कुसल मेंडिस को भी जगह दी गई है। उन्होंने दासुन शनाका की जगह पिछले साल दिसंबर में टीम की कप्तानी की थी। अब श्रीलंका के सिलेक्टर्स ने व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए चरिथ असलांका को ही जिम्मेदारी दी है। श्रीलंका के वनडे स्क्वाड में 24 साल के बल्लेबाज निशान मदुष्का को भी जगह दी गई है। मदुष्का ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है। अब उन्हें वनडे टीम में जगह मिली है। मदुष्का ने 8 टेस्ट मैचों में 42.07 के औसत से 547 रन जड़े हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा बाहर 

इसी के साथ बीमार चल रहे दुष्मंथा चमीरा वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। वह टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए थे। चोट के चलते बाहर चल रहे नुवान तुषारा को भी इस सीरीज में जगह नहीं मिली है। उन्हें प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 2 मेडल जीतने के बाद मनु भाकर का डोप टेस्ट, पीएम मोदी ने सरबजोत से पूछा सवाल

---विज्ञापन---

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड 

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

ये भी पढ़ें: एक नहीं 2 देशों के लिए जीते ओलंपिक मेडल, अब भारत को बना रहीं चैंपियन, कौन हैं मनु भाकर-सरबजोत सिंह की कोच

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2024 07:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola