IND vs SL: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज को लगी चोट

Matheesha Pathirana Injury: श्रीलंका को वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना को चोट लगी है। जिसके बाद वनडे सीरीज को लेकर चिंता बढ़ गई है।

IND vs SL Matheesha Pathirana Injured

Matheesha Pathirana Injured

Matheesha Pathirana Injury: श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी। श्रीलंका ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। उसका एक स्टार गेंदबाज चोटिल हो गया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…

विज्ञापन

श्रीलंका के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना को लगी चोट 

श्रीलंका के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना को चोट लग गई है। उन्हें मंगलवार को तीसरे टी-20 के दौरान फील्डिंग करते हुए ये चोट लगी। पथिराना को कंधे में चोट लगी है। चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आए। इसके बाद उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया। वे इस चक्कर में एक भी ओवर नहीं डाल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

सातवें ओवर में फील्डिंग के दौरान लगी चोट 

पथिराना को सातवें ओवर में चोट लगी। ओवर की आखिरी गेंद पर चामिंडू विक्रमसिंघे ने ऑफ स्टंप के बाहर शिवम दुबे को गेंद डाली तो, बल्लेबाज ने इसे डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर ठोक डाला। गेंद की रफ्तार देख ऐसा लगने लगा कि ये बाउंड्री पार कर जाएगी, लेकिन मथीशा पथिराना ने शानदार फील्डिंग दिखाते हुए डाइव लगा दी। उन्होंने चौका रोक लिया, लेकिन मैदान पर फिसलने की वजह से उनके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन

वनडे सीरीज से पहले बढ़ी टेंशन 

मथीशा पथिराना को लेकर श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा। श्रीलंका के फैंस की टेंशन भी बढ़ी हुई है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी चोट गंभीर नहीं हो। वे उम्मीद करेंगे कि स्टार तेज गेंदबाज टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट हो जाए। मथीशा पथिराना ने टी-20 सीरीज के दो मैचों में 5 विकेट चटकाए। पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरे मैच में महज 18 रन देकर 1 विकेट निकाला।

विज्ञापन

वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम 

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, अकिला धनंजय, डुनिथ वेललेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ