IND vs SL: हो गया जस्टिस! संजू सैमसन के 0 पर आउट होने से भड़के फैंस, जमकर लगाई क्लास

IND vs SL Sanju Samson: संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया है। वह तीसरे मैच में एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। संजू के जीरो पर आउट होने के बाद फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

IND vs SL Sanju Samson

Sanju Samson

IND vs SL Sanju Samson: टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन को अपने आपको साबित करने के कई मौके मिलते हैं, लेकिन वे हर बार निराश करते नजर आते हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वह पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उस मैच में ओपनिंग करने उतरे संजू को मंगलवार को तीसरे टी-20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन वे सिर्फ 4 गेंद खेलकर एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। संजू के इस तरह निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फैंस भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है।

विज्ञापन

हो गया जस्टिस! 

दरअसल, संजू सैमसन के फैंस उन्हें मौका न दिए जाने की वजह से लगातार सवाल उठा रहे थे। वे पहले मैच में उन्हें मौका न मिलने पर संजू के साथ जस्टिस न होने की बात कह रहे थे। आखिरकार उन्हें दो मौके दिए गए, जिसमें वह फेल नजर आए। इसके बाद दूसरे धड़े के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

और कितने मौके मिलेंगे? 

एक फैन ने लिखा- हो गया जस्टिस! उन्हें अपने आपको साबित करने के और कितने मौके मिलेंगे। वहीं कुछ फैंस उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की सलाह तक देने लगे। एक ने लिखा कि संजू सैमसन लगातार डक पर आउट हो रहे हैं। बैक टू बैक मैचों में उनके लिए डक ऋषभ पंत के लिए रास्ता खोल रहा है। क्या पंत इस साल भारत के लिए सभी टी20 मैच खेलेंगे?

विज्ञापन

विज्ञापन

पंत को मौका देने का टाइम

एक फैन ने लिखा- हो गया जस्टिस संजू सैमसन का भाई। आपको ऐसे मौके मिले कि आपने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैं आपको केवल वनडे में शामिल करने की वकालत कर सकता हूं, टी20 इंटरनेशनल में नहीं। अब ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा जैसे बैकअप की ओर बढ़ने का समय आ गया है। साथ ही इस पारी ने ऋषभ पंत का मामला भी बेहतर कर दिया है।

विज्ञापन

संजू सैमसन की जगह पर खतरा

संजू सैमसन के इस खराब प्रदर्शन के बाद उनकी जगह पर खतरा मंडरा गया है। हालांकि सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया था। जहां उन्होंने आखिरी मैच में 58 रन की अच्छी पारी खेली थी। सैमसन को अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की ओर से मौका दिया गया है, जिसमें उन्होंने 20.18 के औसत से 444 रन बनाए हैं। हालांकि वनडे में उनका रिकॉर्ड बेहतर है। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए सैमसन ने 16 मैचों की 14 इनिंग में 56.66 के औसत से 510 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ