---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर

India vs Sri Lanka 1st Test Day 1 Live Cricket Score: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

---विज्ञापन---

IND vs SL 1st Test Day 1 Today Cricket Match Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतर चुकी है, जबकि श्रीलंकाई टीम कप्तानी धनंजय डी सिल्वा के हाथों में होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेंगी. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

India vs Sri Lanka 1st Test: कब और कहां देखें लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्टस पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण का देख सकते हैं. वहीं, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

India vs SL 1st 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

---विज्ञापन---

SL vs IND 1st Test Cricket Match: मौसम और पिच रिपोर्ट

गॉल टेस्ट मैच में पहले दिन बारिश की संभावना है. बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. बारिश होने की संभावना करीब 82 फीसदी है. गॉल की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा फिरकी गेंदबाजों को मदद मिलना शुरू हो जाएगी. पहले दिन तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिल सकती है.

IND vs Sri Lanka 1st Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका केवल 7 मैच ही जीत पाई है. 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 24 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 9 मैच में जीत मिली है, वहीं, 7 मैच भारत को गंवाने पड़े हैं. 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

---विज्ञापन---

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

10:03 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पहला ओवर फेंकने आए हैं.

09:40 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

09:39 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11

लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

09:39 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत ने जीता टॉस

गॉल टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

09:24 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

निशान मदुष्का, लाहिरू उदरा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो.

09:24 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार.

09:15 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: WTC फाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है. फिलहाल भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है, जबकि श्रीलंका छठे नंबर पर है. दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.

08:51 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलडा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका केवल 7 मैच ही जीत पाई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 24 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 9 मैच में जीत मिली है, वहीं, 7 मैच भारत को गंवाने पड़े हैं. 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

08:40 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका का स्क्वॉड

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मधुशका, दिनेश चांदीमल, पथुम निसांका, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथ, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुशका.

08:39 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, सरफराज खान.

08:33 (IST) 15 Aug 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच आज

आज यानी 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

First published on: Aug 15, 2026 08:30 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola