---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: 2 विकेट लेते ही जडेजा रचेंगे इतिहास, कपिल देव के बाद ये बड़ा कारनामा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इतिहास रच सकते हैं. जडेजा सिर्फ 2 विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे.

---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka, Ravindra Jadeja: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच में अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. वहीं, इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका होगा. गॉले टेस्ट में जडेजा सिर्फ 2 विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे.

टेस्ट में 350 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर जडेजा

37 वर्षीय रवींद्र जडेजा दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं और करीब एक दशक से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी रहे हैं. अब वह अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के कगार पर खड़े हैं. जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए खेले 89 टेस्ट मैचों की 167 पारियों में 348 विकेट हासिल किए हैं. अगर वह गॉल टेस्ट में दो विकेट ले लेते हैं, तो वह भारत की ओर से टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले सिर्फ 5वें गेंदबाज बन जाएंगे.

---विज्ञापन---

कपिल देव के एलीट क्लब में होगी एंट्री

जडेजा ने टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 4095 रन दर्ज हैं और वह दुनिया के उन चुनिंदा चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट में 4000 से ज्यादा रन और 300 से अधिक विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में भारत के कपिल देव, इंग्लैंड के इयान बोथम और न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी शामिल हैं.

वहीं, अगर जडेजा गॉले टेस्ट में दो विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह 4000 रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. कपिल देव अभी तक इस उपलब्धि को हासिल करने वाले इकलौते भारतीय हैं. इतना ही नहीं, जडेजा इस ऐसा कारनामा करने वाले पहले स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर भी बन जाएंगे.

---विज्ञापन---

वॉर्म-अप मैच में झटके थे 4 विकेट

सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में भी जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में 63 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में कुल 4 विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिचों को देखते हुए जडेजा की भूमिका टीम इंडिया के लिए बेहद अहम रहने वाली है. उन्हें श्रीलंका में खेलने का भी अनुभव है, जिससे टीम को फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- सरफराज-गुरनूर OUT, नंबर-3 पर खेलेगा ये खिलाड़ी, गॉले टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की 11

श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

भारत और श्रीलंका के दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा. टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? श्रीलंका सीरीज से पहले जान लीजिए पूरा गणित

First published on: Aug 14, 2026 11:01 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola