IND vs SL Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. यह मैच टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दृष्टिकोण से काफी ज्यादा अहम रहने वाला है. टीम इंडिया इस सीरीज को 2-0 से जीतना चाहेगी. गॉल टेस्ट का ड्रॉ में समाप्त होना टीम इंडिया के WTC फाइनल खेलने की संभावनाओं को कम कर सकता है. इसी वजह से भारतीय टीम किसी भी तरह मैच जीतने की कोशिश करेगी. हालांकि, श्रीलंका समुद्र के किनारे स्थित है, इसी वजह से वहां बारिश की संभावना हमेशा बनी रहती है. भारत और श्रीलंका के बीच मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
IND vs SL टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम?
AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक गॉल में पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है. 10 बजे से मैच की शुरुआत होने वाली है और तब 40% बारिश के चांस हैं. यह मैच शाम 5 बजे तक चलने वाला है और उस समय बारिश की 20% संभावना है. मैच के दौरान हर घंटे बारिश की आशंका है. नीचे पूरी जानकारी दी गई है:
टेस्ट सीरीज के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार, सारांश जैन.
श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड: धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, केशरा नुवांथा.