हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे में चोट लगी है. चोट लगने के बाद गिल दर्द से कराहते नजर आए.

विज्ञापन
Shubman Gill (PIC Credit -X)

IND vs SL, Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत होने जा रही है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है. लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. पहले टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए, वहीं अब कप्तान शुभमन गिल भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. गिल को अंगूठे में चोट लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए.

शुभमन गिल को अंगूठे में लगी चोट

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार को कोलंबो पहुंची और बुधवार से अभ्यास भी शुरू कर दिया. भारतीय टीम शुक्रवार, 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच से पहले गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने एक और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.

इसी दौरान बल्लेबाजी करते समय कप्तान शुभमन गिल के अंगूठे पर गेंद लग गई. चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते नजर आए. मेडिकल टीम को तुरंत मैदान पर बुलाया गया और इलाज के लिए उन्हें कुछ देर नेट्स से बाहर जाना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल को दो बार अंगूठे पर चोट लगी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि मेडिकल टीम के उपचार के बाद गिल दोबारा से मैदान पर लौटे और नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी.

विज्ञापन

गिल की फिटनेस पर रहेगी नजर

गौरतलब है कि शुभमन गिल हाल ही में इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से भी जूझ चुके हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है. ऐसे में कप्तान का पूरी तरह फिट रहना टीम की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.

भारत को पहले ही जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लग चुका है. बुमराह चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे, जबकि साई सुदर्शन की फिटनेस पर संशय बना हुआ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के टॉप-5 रन स्कोरर, 2 भारतीय दिग्गजों का दबदबा

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

भारत के खिलाफ वार्म-अप मैच के लिए श्रीलंका इलेवन टीम

निशान मधुष्का, रविंदु रशनथा, पसिंदु सूरियाबंदर, पवन रतनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुषा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुन दनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसारा नुवंथा, दिलुम सुदीरा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शमी और भुवनेश्वर को टीम इंडिया में वापसी के लिए करना होगा ये काम, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी नसीहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola