भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के टॉप-5 रन स्कोरर, 2 भारतीय दिग्गजों का दबदबा

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. टॉप-5 की लिस्ट में भी 2 ही खिलाड़ियों का नाम शामिल है. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का दबदबा आज भी कायम है.

Image Created by AI

Image Created by AI

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच अब तक खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. इसके अलावा टॉप-5 की लिस्ट श्रीलंका के 3 बल्लेबाज शामिल हैं.

विज्ञापन

सचिन और राहुल द्रविड़ टॉप टॉप-5 में

सचिन तेंदुलकर ने भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सचिन ने 25 टेस्ट मैच की 36 पारियों में 60.45 की औसत के साथ 1995 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक के अलावा 6 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा लिस्ट में दूसरा नाम महेला जयवर्धने का है, जिन्होंने18 मैचों की 28 पारियों में 67.48 की औसत के साथ 1822 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 शतक और 8 अर्धशतक ठोके हैं.

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ का तीसरा स्थान है. उन्होंने 20 मैचों की 32 पारियों में 48.64 की औसत के साथ 1508 रन बनाए हैं. द्रविड़ ने 3 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी जड़े हैं. चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने 17 मैच की 28 पारियों में 52 की औसत के साथ 1352 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 2 अर्धशतक बनाए हैं. लिस्ट में आखिरी नाम डी सिल्वा का नाम आता है. उन्होंने 19 मैच में 32 पारियों में 41.73 की औसत के साथ 1252 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.

विज्ञापन

एक्टिव खिलाड़ी में 2 भारतीय शामिल

भारतीय एक्टिव खिलाड़ियों की बात करें तो केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 7 मैचों की 11 पारियों में 32.18 की औसत के साथ 354 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 7 मैचों की 9 पारियों में 65.20 की औसत के साथ 326 रन बनाए हैं. जडेजा के बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ