IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों ही टीमें अभी बराबरी चल रही है। टीम इंडिया ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया था। टीम इंडिया अब तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास भी इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
छोड़ सकते हैं निकोलस पूरन को पीछे
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 59 मैच खेलकर 205 छक्के मारे हैं। वो दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा छक्के मारे हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मार्टिन गप्टिल हैं। 122 मैच खेलकर 173 सिक्स लगाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 76 टी20 मैच में 145 छक्के लगाए हैं। इसी बीच उनके पास इस लिस्ट में टॉप थ्री में जगह बनाने का मौका है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभी निकोलस पूरन हैं। उन्होंने अपने करियर में 147 छक्के लगाए हैं। ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव तीसरे टी20 मैच में 3 छक्के लगा देते हैं तो वो पूरन को पीछे छोड़े सकते हैं।
सीरीज में फ्लॉप रहा हैं सूर्या
अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज की बात करें तो सूर्यकुमार यादव अभी तक सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पहले मैच में 21 और दूसरे मैच में 4 रन बनाए थे। ऐसे में अब वो तीसरे मैच में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, रीजा हेंड्रिक्स
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार विशक, रमनदीप सिंह ,यश दयाल।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
51 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines