IND vs SA 2nd ODI, Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी कमाल कर रहे हैं. रांची में खेले गए पहले वनडे में रोहित ने 51 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली. यह लगातार उनका तीसरा 50+ स्कोर था.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दो मैचों में रोहित ने 73 और नाबाद 121 रन बनाए थे. अब रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. हिटमैन मैच में सिर्फ 9 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.
सचिन-कोहली क्लब में शामिल होंगे रोहित शर्मा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब रायपुर ODI में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, फैंस को रोहित से एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी. खास बात यह है कि रोहित भारतीय सरजमीं पर 9000 रन के मुकाम के बेहद करीब हैं. उन्हें यह रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ 9 रन की जरूरत है.
घर पर रोहित के आंकड़े जबरदस्त हैं. उन्होंने अब तक 187 मैचों में 206 पारियों में 48.08 की औसत से 8991 रन बनाए हैं. अगर वह अगले मैच में 9 रन बना लेते हैं, तो सचिन और विराट के साथ 9000 क्लब में शामिल हो जाएंगे. अब तक भारतीय सरजमीं पर केवल तीन बल्लेबाज ही 9000+ रन बना पाए हैं. रोहित अगले मैच में 14 रन बना लें तो वह राहुल द्रविड़ को भी पीछे कर देंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: रायपुर वनडे में लॉन्च होगी टीम इंडिया की नई T20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी, इस समय होगा अनावरण!
घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (तीनों फॉर्मेट)
सचिन तेंदुलकर – 14192
विराट कोहली – 12373
राहुल द्रविड़ – 9004
रोहित शर्मा – 8991
ODI में पूरा करेंगे 5 हजार रन
रोहित को घर पर ODI में 5000 रन पूरे करने का भी बड़ा मौका है. अभी वह 76 रन दूर हैं. भारत में सिर्फ सचिन और विराट ही ODI में 5000+ रन बनाने में सफल रहे हैं.
घर में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय
सचिन तेंदुलकर – 6,976
विराट कोहली – 6,460
रोहित शर्मा – 4,924
एमएस धोनी – 4,525
ये भी पढ़ें- ‘गंभीर की वजह से मुझपर दबाव होता है…’, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का चौंकाने वाला बयान!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines