IND vs SA: रायपुर वनडे में लॉन्च होगी टीम इंडिया की नई T20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी, इस समय होगा अनावरण!

T20 World Cup 2026: रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI रायपुर में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया की नई T20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी लॉन्च करने वाली है. माना जा रहा है कि मिड-इनिंग्स ब्रेक में इस जर्सी का अनावरण किया जाएगा.

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

Team India New Jersey for T20 World Cup 2026: रायपुर के मैदान पर आज यानी 3 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. पहला वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम इस तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब टीम दूसरे वनडे में भी जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, यह मुकाबला भारतीय फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की नई T20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी लॉन्च करने वाली है.

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए लॉन्च होगी टीम इंडिया की नई जर्सी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 3 दिसंबर को रायपुर में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च करने जा रही है. जर्सी लॉन्च शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे वनडे के दौरान होगा. माना जा रहा है कि मिड-इनिंग्स ब्रेक में इस जर्सी का अनावरण किया जाएगा.

विज्ञापन

इस लॉन्च इवेंट में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया मौजूद रहेंगे. वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के भी रायपुर पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव फिलहाल लखनऊ में मुंबई के लिए SMAT खेल रहे हैं और उनके मंगलवार और गुरुवार को मैच हैं, इसलिए उनका इस इवेंट में शामिल होना लगभग नामुमकिन है.

ये भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में किन टीमों से भिड़ेंगे Virat Kohli? देखें दिल्ली का पूरा शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब और कहां होगा?

ICC ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका आगाज 7 फरवरी को होगा और इसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इस बार कुल 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिनमें पहली बार खेलने वाली इटली भी शामिल है.

विज्ञापन

टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को वानखेड़े में अमेरिका के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम 15 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से कोलंबो में भिड़ेगी. भारत को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है. हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, फिर टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद या कोलंबो में होगा और ये पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर करेगा.

T20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

7 फरवरी: भारत vs अमेरिका, मुंबई (वानखेड़े)
12 फरवरी: भारत vs नामीबिया, दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम)
18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ