‘गंभीर की वजह से मुझपर दबाव होता है…’, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का चौंकाने वाला बयान!

Tilak Varma on Gautam Gambhir: तिलक वर्मा पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन ने दम पर टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए हैं. वो वनडे और टी20 स्क्वाड में मौजूद रहते हैं. वर्मा ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ करीब से काम किया है और अब उन्होंने बताया कि गंभीर के बारे में वो क्या सोचते हैं.

Tilak Varma on Gautam Gambhir

गंभीर को लेकर बड़ा बयान

Tilak Varma on Gautam Gambhir: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की हाल ही में वनडे स्क्वाड में वापसी हुई है. पिछले कुछ समय में वो टी20 में टीम इंडिया के सबसे अहम बल्लेबाज बन गए हैं और अब वो वनडे क्रिकेट में भी अपनी जगह बना रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में वर्मा को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली लेकिन उनका टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान आया है.

विज्ञापन

‘गंभीर की वजह से मुझपर दबाव होता है…’

मैच के बाद तिलक वर्मा का एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर की तारीफ की और बताया कि हेड कोच के कारण वो मानसिक रूप से चीजों को हैंडल कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘गंभीर सर हमेशा ही मेरा आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. वो मुझे बताते हैं कि मेरे पास सभी फॉर्मेट खेलने और उनमें अच्छा करने की क्षमता है. वो मुझे अभ्यास सत्र के दौरान दबाव में डालते हैं, ताकि मैं समझ पाऊं कि मैचों में किस तरह दबाव का सामना करना है. वो मुझे चैलेंज करते रहते हैं, क्योंकि उन्हें मेरी क्षमताओं पर यकीन है. मेरे लिए ये काफी बड़ी बात है.’

विज्ञापन

रोहित-विराट को लेकर क्या बोले तिलक?

तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खेलने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘जब रोहित भाई और विराट भाई एक टीम में होते हैं, तो कॉन्फिडेंस अलग लेवल पर होता है. उनके पास काफी अनुभव है. मैं उनसे सलाह लेने की कोशिश करता हूं. मैं विराट भाई से फिटनेस और विकेट के बीच रनिंग को लेकर काफी बात करता हूं. मुझे भी दौड़ना पसंद है. अगर हम साथ में खेलते हैं, तो मैं रनिंग बिटवीन द विकेट्स पर काफी ध्यान दूंगा.’

विज्ञापन

तिलक वर्मा को मिलेगा रायपुर वनडे में मौका?

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रांची वनडे में 17 रन से हराया. 3 दिसंबर यानी आज रांची में दूसरा वनडे होने वाला है. पहले मैच में रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल कुछ खास नहीं कर पाए थे. हालांकि, उन्हें एक मैच के बाद बाहर करना सही नहीं होगा. वो रायपुर वनडे भी खेल सकते हैं. अगर किसी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो फिर टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में बदलाव और तिलक को तीसरे वनडे में जगह देने के बारे में सोच सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ