हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आई 5 चौंकाने वाली खबर, रोहित-कोहली की बढ़ी टेंशन!

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई जल्द ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. इससे पहले टीम सिलेक्शन को लेकर 5 बड़ी अपडेट सामने आई है.

विज्ञापन
Rohit Sharma-Virat Kohli

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. इससे पहले वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम सिलेक्शन को लेकर 5 बड़ी अपडेट सामने आई है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. टेस्ट और टी20I से संन्यास ले चुके रोहित और कोहली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में वापसी की थी और शानदार प्रदर्शन किया था.

हालांकि, इस सीरीज में खेलने से पहले रोहित-विराट की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने इन दोनों के सिलेक्शन को लेकर एक बड़ी शर्त रख दी है. साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए दोनों दिग्गजों का डायरेक्ट सिलेक्शन नहीं होगा. इसके लिए रोहित और विराट को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा. इतना ही नहीं, इस सीरीज के बाद भी टीम में बने रहने के लिए दोनों को घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी होगा. वहीं, श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे. वह चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने के लिए तैयार हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- Hong Kong Sixes जीतने के बाद पाकिस्तान में एक हफ्ते की छुट्टी? पाक PM के फर्जी ट्वीट से पड़ोसी मुल्क की हुई बेइज्जती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola