IND vs PAK: नासाउ की पिच में क्या है गड़बड़? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IND vs PAK Nassau Drop In Pitch: टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम की पिच पर काफी विवाद हो चुका है। इस पिच पर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

Nassau Cricket Stadium Drop in Pitch

Nassau Cricket Stadium Drop in Pitch

IND vs PAK Nassau Drop In Pitch: अमेरिका में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काल बनती नजर आ रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोट लग गई थी। इसके बाद सामने आया कि कुछ और बल्लेबाजों को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी। पिच पर असामान्य उछाल बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। आखिर न्यूयॉर्क की पिच पर क्या गड़बड़ है, इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों को मिल चुकी है मदद

दरअसल, न्यूयॉर्क में ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया गया है। जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया है। इसके बाद इन पिचों को मशीनों के माध्यम से इंस्टॉल किया गया। अब तक तीन पिचों का इस्तेमाल भारत-आयरलैंड, कनाडा-आयरलैंड, साउथ अफ्रीका-श्रीलंका और नीदरलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबलों में किया जा चुका है। इन पिचों पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आई।

विज्ञापन

अमेरिकी मिट्टी का इस्तेमाल

एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियन हॉफ के अनुसार, पिच में ब्लैकस्टिक नाम की अमेरिकी मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें एडिलेड ओवल जैसी 60% से ज्यादा मिट्टी की मात्रा मौजूद है। इसके साथ ही पिच और आउटफील्ड के लिए बरमूडा घास का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

दरारों में घास उगने का चला पता

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पिच पर कुछ जगहों पर दरारों में घास की कुछ रेखाएं उगी हुई नजर आई थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह असमान उछाल का कारण हो सकती है। इसी के साथ बादल छाए रहना और नमी ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। ये भी पता चला है कि दरारों के नीचे उगी घास को मिट्टी से ढक दिया गया है। इसके बाद मिट्टी को समतल कर दिया गया। हो सकता है कि अब असामान्य उछाल देखने को न मिले। बता दें कि रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान देते हुए कहा था कि क्यूरेटर भी पिच को लेकर कंफ्यूज हैं। इसी मैदान पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ