IND vs PAK: 'भारत जीता तो बिकिनी में शेयर करूंगी फोटोज', धाकड़ क्रिकेटर की बहन के नाम से वायरल हो रहा वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर भारत जीतता है तो वे अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करेंगी।

Komal Sharma IND vs PAK

Komal Sharma IND vs PAK

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क में होने वाले टी-20 विश्व कप के मुकाबले को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में उत्साह दिखाई दे रहा है। इस मैच में जीत को लेकर अलग-अलग भविष्यवाणियां सामने आई हैं। जहां कुछ फैंस टीम इंडिया के जीतने की उम्मीद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की जीत की भी दावेदारियां की जा रही हैं। हर कोई अपने-अपने दावे कर रहा है। इस बीच सन राइजर्स हैदराबाद के तूफानी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की बहन के नाम से एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

कोमल शर्मा के नाम से किया जा रहा है दावा

अभिषेक की बहन कोमल शर्मा के नाम से एक्स पर बने एक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है। जिसके साथ लिखा गया है कि अगर आज भारत जीतता है तो बिकिनी में फोटोज शेयर करेंगी। ये वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज 24 इस वायरल वीडियो और दावे की पुष्टि नहीं करता।इस वीडियो और दावे के सामने आने के बाद कई यूजर इसे फेक अकाउंट और फेक दावा बता रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है।

विज्ञापन

viral video ind vs pak

viral video ind vs pak

विज्ञापन

हाल ही में परिवार के साथ शेयर की थीं फोटोज

आपको बता दें कि कोमल शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिछले दिनों कई फोटोज सामने आई थीं। जिसमें उन्होंने भाई अभिषेक और अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें साझा की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक की बहन कोमल उनसे 7 साल बड़ी हैं। कोमल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से 2018 में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर से ऑर्थोपेडिक्स में मास्टर्स किया। वह अभी अमृतसर के SGRD मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। अभिषेक और कोमल के पिता राजकुमार पूर्व क्रिकेटर हैं। बताते चलें कि भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला न्यूयॉर्क में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। इसे भारत में रात 8 बजे से देखा जा सकेगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर फ्री होगी। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर इसे टेलीकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ