Sarfaraz Khan Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है। भारत की दूसरी पारी में सरफराज खान ने पहले विराट कोहली और फिर ऋषभ पंत के साथ बेहतरीन पार्टनरशिप करके टीम को संकट से निकाला। सरफराज खान ने 110 गेंदों पर शतक लगाया। उनके शतक पर अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन भी सामने आया है।
सरफराज खान ने खेली शानदार पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोक दिया है। उन्होंने 195 गेंदों में 150 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान 18 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी से सचिन तेंदुलकर काफी ज्यादा प्रभावित हैं।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: दुनिया को मिलने वाला है नया चैंपियन, मैच से पहले हो गया तय
सचिन तेंदुलकर ने की सोशल मीडिया पर तारीफ
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “क्रिकेट हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है। ऐसा लगता है कि बेंगलुरु से रचिन रवींद्र का कोई खास रिश्ता है। यहां पर उनका परिवार भी रहता है। उनके नाम एक और शतक।” इसके बाद उन्होंने सरफराज खान की तारीफ करते हुए लिखा, “सरफराज खान ने सही समय पर अपना पहला टेस्ट हंड्रेड बनाया है। इस समय भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इन दोनों युवा खिलाड़ियों के लिए आने वाले समय काफी रोमांचक होने वाला है।”
डेविड वॉर्नर ने कही ये बात
सरफराज खान की तारीफ करते हुए डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आपने बहुत मेहनत की है। आप की पारी देखकर अच्छा लगा।” इस फोटो पर हिंदी में लिखा हुआ है, “रात को वक्त दो गुजरने के लिए। सूरज अपने समय पर निकलेगा”।
2024 में किया था टेस्ट में डेब्यू
सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू टेस्ट में 2024 में किया था। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला था। उन्होंने अभी तक चार टेस्ट मैचों में 325 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी बनाए हैं। उनका औसत 65.00 का है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: चौथे दिन हार टालने के लिए भारत को क्या-क्या करना होगा? नजरें बॉलर्स की बैटिंग पर
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
7 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
7 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
8 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines