Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs ENG: क्या VVS Laxman बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? गौतम गंभीर की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

IND vs ENG: एनसीए के हेड और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को इंग्लैंड में देखा गया। जिसके कारण ही ये रिपोर्ट्स आने लगी ही हेडिंग्ले टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही गौतम गंभीर की वापसी पर भी अपडेट आ गया है। 

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 16, 2025 07:43
VVS Laxman and Gautam Gambhir
VVS Laxman and Gautam Gambhir

IND vs ENG: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत लौट आए हैं। मां की तबीयत खराब होने के कारण फिलहाल गंभीर भारत में ही मौजूद हैं। इस बीच एनसीए के हेड और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को इंग्लैंड में देखा गया। जिसके कारण ही ये रिपोर्ट्स आने लगी ही हेडिंग्ले टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही गौतम गंभीर की वापसी पर भी अपडेट आ गया है।

क्या VVS Laxman को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? 

गौतम गंभीर की भारत वापसी के बाद वीवीएस लक्ष्मण का लंदन में नजर आना खबरों में छाया हुआ था। इस बीच बीसीसीआई सूत्रों ने साफ कर दिया है कि लक्ष्मण अपनी निजी काम की वजह से इंग्लैंड गए हैं। वो अभी टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़ने वाले हैं। क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़ने वाले हैं। लक्ष्मण इंग्लैंड में अपने किसी काम के लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण स्विट्जरलैंड के लुसाने से लंदन पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवीएस लक्ष्मण स्पोर्ट स्टाफ से मिलने पहुंचे थे, इसके साथ ही उन्होंने इंट्रा स्क्वाड का मैच भी देखा था, लेकिन वहां वो बीसीसीआई के आधिकारिक काम से नहीं गए थे।

---विज्ञापन---

गौतम गंभीर की जल्द हो सकती है वापसी 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या इस मुकाबले से पहले गौतम गंभीर दोबारा इंग्लैंड पहुंच पाएंगे। खबरों के मुताबिक गंभीर की मां की हालत में फिलहाल सुधार हो रहा है। हालांकि अभी भी वो ICU में ही हैं, लेकिन बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। ऐसे में डॉक्टरों से सलाह लेकर गौतम जल्द ही इंग्लिश दौरे पर वापसी कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि गंभीर हेडिंग्ले टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले मैच में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मौका

First published on: Jun 16, 2025 07:43 AM

संबंधित खबरें