India vs England Test Series: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच अब 25 मई की जगह 3 जून को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 20 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है, इसको लेकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब टीम इंडिया इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बिना ही इंग्लैंड से उनके घर पर जाकर लोहा लेती हुई दिखाई देगी। वहीं इस सीरीज के पहले मैच में ही 14 साल के बाद एक नजारा देखने को मिलेगा, जो काफी फैंस को पसंद आने वाला नहीं है।
14 साल बाद फिर होगा ऐसा
आईपीएल 2025 निलंबित होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पहले रोहित ने 7 मई को फिर विराट ने 12 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। इन दोनों के रिटायरमेंट से फैंस को जोर का झटका भी लगा। अब टीम इंडिया को इन दोनों दिग्गजों के बिना ही इंग्लैंड में खेलना है। वहीं इस सीरीज के दौरान 14 साल के बाद ऐसा देखने को मिलेगा जब इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज मैच के दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन नहीं खेलेंगे। इससे पहले ये नजारा साल 2011 में देखने को मिला था जब टीम इंडिया ने 18 अगस्त को इन तीनों खिलाड़ियों के बिना ओवल में टेस्ट मैच खेला था और इस मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का भी सामना करना पड़ा था।
अब टीम इंडिया को पहला टेस्ट मैच 20 जून को हेडिंग्ले में खेलना है। दूसरी तरफ देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान किस खिलाड़ी को बनाया जाता है? वैसे कप्तान बनने की रेस में शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाना चाहते हैं।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बन गई आखिरी टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया को इस बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं इस सीरीज में विराट और रोहित का प्रदर्शन भी खराब रहा था। आर अश्विन ने तो इस सीरीज के बीच में संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। वहीं अब रोहित-विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इन तीनों के खिलाड़ियों के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हुई।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: गुजरात टाइटंस को मिल गया जोस बटलर का रिप्लेसमेंट! ये स्टार खिलाड़ी लेगा जगह
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
7 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
7 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
8 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines