IPL 2025: गुजरात टाइटंस को मिल गया जोस बटलर का रिप्लेसमेंट! ये स्टार खिलाड़ी लेगा जगह

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर प्लेऑफ के मुकाबले मिस कर सकते हैं। अब उनके रिप्लेसमेंट को लेकर एक धाकड़ खिलाड़ी नाम सामने आया है।

jos buttler

jos buttler

विज्ञापन

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि अब ये टूर्नामेंट 17 मई से दोबारा शुरू होने जा रहा है। इसी बीच विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे, हालांकि कुछ खिलाड़ी अब फिर से वापस आ गए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ये सीजन पूरा नहीं खेल पाएंगे जिसमें इंग्लैंड के जोस बटलर भी शामिल हैं। जोस बटलर इस बार गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और अभी तक उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। ऐसे में अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि जोस बटलर गुजरात टाइटंस के लिए प्लेऑफ के मैच नहीं खेल पाएंगे। जिसकी बड़ी वजह सामने निकलकर आ रही है।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में खेलेंगे बटलर!

दरअसल आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल हाल ही में आया था, जिसमें देखा गया कि प्लेऑफ के मैच 29 मई से शुरू होंगे। दूसरी तरफ 29 मई से ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए जोस बटलर को आईपीएल 2025 के मैच मिस करने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बड़ा सवाल ये उठ रहा था कि अब प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस में जोस बटलर की जगह किस खिलाड़ी को मिलेगी? वहीं अब बटलर के रिप्लेसमेंट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने निकलकर आ रही है।

कुसल मेंडिस की होगी एंट्री!

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन अभी तक बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 11 मैचों में 500 रन बना दिए थे। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।

विज्ञापन

वहीं अब बटलर की जगह श्रीलंकाई स्टार खिलाड़ी कुसल मेंडिस को गुजरात टाइटंस में शामिल करने की रिपोर्ट सामने आ रही है। मेंडिस को टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव भी है। उन्होंने अभी तक 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 अर्धशतक के साथ 1920 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ