IND vs ENG: इंग्लिश टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट अपने करियर के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं, जहां पर वो अगर मैदान पर उतरते हैं, तो कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। हेडिंग्ले टेस्ट मैच में भी ये सिलसिला जारी है। हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दौरान जो रूट ने फील्डिंग के दौरान विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की भी बराबरी कर ली है। इसी के साथ रूट अब इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
जो रूट ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के पहले इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 208 कैच पकड़े थे। इस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने केएल राहुल का कैच पकड़ा और दूसरी पारी में शार्दुल ठाकुर का का कैच लपका। जिसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके कुल 210 कैच हो गए हैं। इसी के साथ वो दिग्गज राहुल द्रविड़ की बराबरी कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से राहुल द्रविड़ और जो रूट के नाम है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं। जिन्होंने 205 कैच पकड़े हैं। वहीं स्टीव स्मिथ और जैक कैलिस के नाम 200-200 कैच दर्ज हैं।
बल्लेबाजी में अब रूट दिखाना चाहेंगे अपना दम
हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट सिर्फ 28 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें अपने बल्ले का जोर दिखाना होगा। मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 350 रनों की जरूरत है। वहीं भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे। ऐसे में दबाव में नजर आ रही इंग्लिश टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट बहुत काम आ सकते हैं। फिलहाल इस मुकाबले में दोनों ही टीमें बराबरी पर नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भड़के दिनेश कार्तिक, इस फैसले पर खड़े किए बड़े सवाल
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
16 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
49 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines