IND vs ENG: भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भड़के दिनेश कार्तिक, इस फैसले पर खड़े किए बड़े सवाल

IND vs ENG: भारतीय टीम ने गेंदबाजी के दौरान एक बहुत बड़ी गलती कर दी। जिसके कारण मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में नजर आ रहा है। टीम इंडिया की इस गलती से पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

Dinesh Karthik on Team India

Dinesh Karthik on Team India

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन चाहिए तो वहीं टीम इंडिया को 10 विकेट की जरूरत है। भारतीय टीम ने गेंदबाजी के दौरान एक बहुत बड़ी गलती कर दी। जिसके कारण मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में नजर आ रहा है। टीम इंडिया की इस गलती से पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। कार्तिक ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक फैसले पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

दिनेश कार्तिक क्यों हुए नाराज? 

टीम इंडिया ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर को चौथे गेंदबाजी विकल्प के रूप में चुना। हालांकि पहली पारी में 100.4 ओवर में डालने वाली टीम इंडिया ने शार्दुल को उपयोग सही से नहीं किया। शार्दुल ने पहली पारी में सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाजी की थी। जिससे नाराज होकर दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, ‘शार्दुल ठाकुर के फैसले पर टीम इंडिया के मैनेजमेंट को ध्यान देने की जरूरत है। अगर वे उनकी गेंदबाजी पर भरोसा नहीं करने वाले हैं, तो वे उन्हें क्यों खिला रहे हैं? यह निश्चित रूप से एक मुद्दा है। अगर आप किसी गेंदबाज पर भरोसा नहीं करने वाले हैं, तो आपने उसे क्यों खिलाया है? मैं समझता हूं कि जब आप चार तेज गेंदबाजों को खिलाते हैं, तो आप शार्दुल को समान अवसर नहीं देने वाले हैं।’

कप्तान गिल नहीं लेना चाहते हैं रिस्क 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक से जब शार्दुल को कम गेंदबाजी कराने का कारण पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘जब उन्होंने गेंदबाजी की, तो उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी नहीं की, लेकिन जब आपने इतनी गेंदबाजी की हो, तो छह ओवर देना अच्छी बात नहीं है। मुझे शार्दुल के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि शुभमन क्या सोच रहे हैं। जब दूसरे गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे होते हैं, तो वह इंग्लैंड पर अधिक दबाव बनाने में सक्षम होते हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ