हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया U-19 टीम का ऐलान, म्हात्रे को मिली कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी भी हुए शामिल

IND vs ENG: इंडिया अंडर 19 टीम का ऐलान हो गया है, जिसकी कप्तानी आयुष म्हात्रे को दी गई है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय अंडर 19 टीम इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। भारतीय जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने भारतीय अंडर 19 टीम का चयन किया है। टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को दी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है।

इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

भारतीय अंडर 19 टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, जिसकी शुरुआत 24 जून से अभ्यास वनडे मैच के साथ होगी। इसके बाद पांच मैचों की सीरीज का आगाज 27 जून से होगा। आखिरी वनडे मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 2 मैच की 4 दिवसीय सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होगा। आखिरी मुकाबला 20 से 23 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

म्हात्रे और वैभव का शानदार खेल

आयुष म्हात्रे आईपीएल 2025 में धूम मचा रहे हैं। वह सीएसके की ओर से कई अहम पारी खेल चुके हैं, जबकि वैभव भी राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार सलामी बल्लेबाज की भूमिका में हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ दमदार शतकीय पारी खेली थी। वैभव ने अब तक खेले गए 7 मैच में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

म्हात्रे ने भी सीएसके के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में 6 मैच में 34.33 की औसत के साथ 206 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक अपने नाम किया है। उनका उच्च स्कोर 94 रन है।

भारत U19 टीम : आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

विज्ञापन

इंडिया अंडर 19 टीम का इंग्लैंड दौरा

क्रमांक तिथि (से) तिथि (तक) मैच प्रकार स्थान
1 मंगलवार, 24 जून — 50 ओवर वार्म-अप मैच लॉफबरो यूनिवर्सिटी
2 शुक्रवार, 27 जून — पहला वनडे होव (Hove)
3 सोमवार, 30 जून — दूसरा वनडे नॉर्थहैम्पटन
4 बुधवार, 02 जुलाई — तीसरा वनडे नॉर्थहैम्पटन
5 शनिवार, 05 जुलाई — चौथा वनडे वॉर्सेस्टर
6 सोमवार, 07 जुलाई — पांचवां वनडे वॉर्सेस्टर
7 शनिवार, 12 जुलाई मंगलवार, 15 जुलाई पहला मल्टी-डे मैच बेकेनहैम (Beckenham)
8 रविवार, 20 जुलाई बुधवार, 23 जुलाई दूसरा मल्टी-डे मैच चेल्म्सफोर्ड (Chelmsford)

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola