IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में हुए चौथे टेस्ट का समापन हो गया है। भारत ने पांचवें दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करा दिया। मैच के अंतिम सेशन में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी कर रहे रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को हाथ मिलाकर टेस्ट ड्रॉ करने का न्योता दिया। हालांकि, जडेजा और सुंदर ने इंकार कर दिया। उनके बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी विवादों में रही। खैर, जडेजा-सुंदर ने बल्लेबाजी जारी रखी और शतक जड़ा। अब गौतम गंभीर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बेन स्टोक्स और इंग्लैंड पर भड़के गौतम गंभीर
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर से हैंडशेक के न्योते को अस्वीकार करने के विषय पर सवाल किया गया। गंभीर इंग्लैंड पर भड़के और सवाल किया कि कोई इंग्लिश बल्लेबाज शतक के करीब होता, तो वो भी ड्रॉ नहीं करते। उन्हें बेन स्टोक्स का यह बर्ताव पसंद नहीं आया। गंभीर ने इंग्लैंड की आलोचना की और कहा, ‘अगर कोई 90 और 85 पर बल्लेबाजी कर रहा है, तो क्या वो शतक का हकदार नहीं है? क्या वो चले जाते? अगर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 90 या 85 पर बल्लेबाजी कर रहा होता या किसी के पास अपना पहला टेस्ट शतक लगाने का मौका होता, तो क्या आप उन्हें यह नहीं करने देंगे? अगर उन्हें ऐसे ही खेलना है, तो मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। दोनों ही शतक के हकदार थे और उन्हें वो मिल गया।’
वॉशिंगटन सुंदर ने जड़ा करियर का पहला टेस्ट शतक
वॉशिंगटन सुंदर ने 12 टेस्ट मैच खेले हैं और बल्ले से उनका योगदान अच्छा रहा है। हालांकि, चौथे टेस्ट से पहले शतक नहीं लगाया था और आखिर इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में उनके करियर का पहला 100 आया। उन्होंने 206 गेंदों का सामना करके 101 रन बनाए। इसके अलावा उनके साथी रविंद्र जडेजा ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 185 गेंदों में 107 रन जड़ दिए। उनके शतक के बाद मैच ड्रॉ कर दिया गया। भारत जिस स्थिति में थी, वहां से मैच ड्रॉ कराने की उम्मीद बेहद कम थी लेकिन सुंदर, जडेजा, केएल राहुल और शुभमन गिल ने टीम को हार मिलने से रोका।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैच ड्रॉ होने के बाद भी टीम इंडिया ने बना दिया World Record, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
14 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
2 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines