Live Updates
जीत के करीब टीम इंडिया
बांग्लादेश ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हृदोय 41 और हसन 2 रन बनाकर मौजूद हैं।
बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें
बांग्लादेश ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। मैदान पर लिटन दास 42 और हृदोय 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उसे जीत के लिए अभी 191 और रन बनाए हैं।
बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका
रवि बिश्नोई ने बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने कप्तान शांतों को 14 रन पर कैच आउट करा दिया। बांग्लादेश का स्कोर 3 पर 59।
बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका
बांग्लादेश को दूसरा झटका। तंजीद 11 रन बनाकर सुंदर की गेंद पर आउट हो गए। बांग्लादेश का स्कोर 35/2
बांग्लादेश की पारी संभली
बांग्लादेश ने तीन ओवर में 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शांतों 13 (6) और तंजीद 15 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए एकमात्र विकेट मयंक यादव ने लिया।
बांग्लादेश को लगा पहला झटका
298 रन के स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन बिना खाता खोले आउट हो गए।
300 के करीब भारत
19 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 282 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 16 गेंदों पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ रिंकू सिंह दे रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव हुए आउट
सूर्यकुमार यादव 35 गेंदों पर 75 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए। भारत का स्कोर 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 213 रन।
संजू सैमसन लौटे पवेलियन
संजू सैमसन 47 गेंदों पर 111 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के भी जड़े । भारत का स्कोर 196/2
संजू का बड़ा धमाका
संजू ने अपने टी20 करियर का पहला शतक बना दिया है। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में शतक बनाया है।
टीम इंडिया की शानदार शुरुआत
टीम इंडिया ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर रन 122 बना लिए हैं। संजू सैमसन 62 और सूर्यकुमार यादव 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
संजू ने मचाया धमाल
बांग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन ने मात्र 22 गेंदों में फिफ्टी बना दी। पिछले दो मैचों में संजू कुछ खास नहीं कर पाए थे।
टीम इंडिया की विस्फोटक शुरुआत
टीम इंडिया ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 17 और संजू सैमसन 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया को लगा पहला झटका
तीसरे टी20 मैच में भारत को पहला झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 4 बनाकर हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 2.1 ओवर में 23 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू मौजूद हैं।
भारत की अच्छी शुरुआत
भारत ने एक ओवर में 7 रन बनाए। संजू सैमसन 3 और अभिषेक 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
बांग्लादेश की प्लेइंग XI
बांग्लादेश ने अपनी दो बदलाव किए हैं।
बांग्लादेश की प्लेइंग XI: बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतों (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव
तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। अर्शदीप की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला है।
India vs Bangladesh Live Score 3rd T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 133 रनों से हरा दिया। 298 रन के स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 7 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन हृदोय ने बनाए। उन्होंने 63 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए। बांग्लादेश को इस मैच को जीतने के लिए 298 रन बनाने होंगे। भारत के लिए संजू सैमसन ने 111 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 75 रन बनाए।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
31 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
31 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines