Yashasvi Jaiswal Century: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर का चौथा शतक जड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। यशस्वी ने जोश हेजलवुड के खिलाफ 62वें ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनका पहला शतक है।
उन्होंने केएल राहुल संग मिलकर पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी की। यशस्वी का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने पहले मैच ही शतक बना डाला है। वो ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने हैं। उन्होंने केएल राहुल संग के साथ बतौर भारतीय ओपनर सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर ताजा अपडेट, ICC बना रही नई योजना
पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे यशस्वी
यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन अपना शतक पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। यह पारी जायसवाल की क्लास दिखाती है, जहां उन्होंने विषम परिस्थितियों में जल्दी से एडजस्टमेंट बैठाया और 205 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने पिछली पारी से उबरते हुए शतक जड़ा, जहां वो खाता भी नहीं खोल सके थे।
राहुल-जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा
पहले दिन 17 विकेट गिरने के बाद शायद ही कोई यह अनुमान लगा सकता था कि भारत दूसरे दिन दो पूरे सेशन बिना किसी नुकसान के खेल जाएगा। यहां राहुल और जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे भारत दूसरे दिन स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 172 रन पर पहुंच गया। इस तरह भारत ने कंगारू टीम पर 218 रनों की लीड हासिल की। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों की बैटिंग देखकर ऐसा लग रहा था कि परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल हो गई हैं।
इस बात का जिक्र कंगारू टीम के हेड कोच मैकडोनाल्ड एंड्रयू ने भी किया था। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन ऑप्टस स्टेडियम में घरेलू टीम के गेंदबाजों ने कोई भी गलती नहीं की, लेकिन पिच काफी जल्दी सूख गई जिससे भारतीय बल्लेबाजों को मदद मिली।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ में कैसा रहेगा आज मौसम? जानें किस समय शुरू होगा मैच
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
51 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines