Mohammad Siraj vs Labuschagne: एडिलेड के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पूरी टीम सिर्फ 180 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके जवाब में कंगारू टीम ने दमदार आगाज किया है और नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। पहले दिन टीम इंडिया के हाथ सिर्फ एक विकेट लगा। मोहम्मद सिराज की झोली भी खाली रह गई, जिसका गुस्सा साफतौर पर उनकी आंखों में नजर आया। मार्नस लाबुशेन की एक हरकत पर सिराज इस कदर आगबबूला हो गए कि उन्होंने गेंद को विकेट पर फेंककर मार दिया।
लाबुशेन पर क्यों भड़के सिराज?
दरअसल, सिराज गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे और उन्होंने अपना रनअप शुरू कर दिया था। मार्नस लाबुशेन अगली बॉल का सामना करने के लिए रेडी थे। हालांकि, अचानक से बल्लेबाज के सामने वाली साइट स्क्रीन के ठीक पीछे एक दर्शक आ गया। क्रिकेट फैन को सामने से गुजरता देख लाबुशेन एकदम से क्रीज से हट गए और उन्होंने साइट स्क्रीन की ओर इशारा किया। हालांकि, लगभग अपना रनअप पूरा करके गेंद डालने जा रहे सिराज को लाबुशेन का यूं क्रीज से अचानक हटना बिल्कुल भी रास नहीं आया। भारतीय तेज गेंदबाज लाबुशेन की इस हरकत पर आगबबूला हो गया और उन्होंने गेंद को स्टंप पर दे मारा। इसके साथ ही सिराज काफी गुस्से में दिखाई दिए और वह लाबुशेन को कुछ कहते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज
टीम इंडिया को पहली पारी में 180 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दमदार आगाज किया है। फर्स्ट इनिंग में दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 86 रन लगा दिए हैं। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उस्मान ख्वाजा सिर्फ 13 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। बुमराह की बाहर जाती गेंद पर ख्वाजा बल्ला लगा बैठे और स्लिप में कप्तान रोहित ने कोई गलती नहीं की। नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर डटे हुए हैं। मैकस्वीनी 38 रन बनाकर नाबाद हैं, तो लाबुशेन 20 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
फ्लॉप हुआ टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर
भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर पहली पारी में एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और यशस्वी जायसवाल मैच की पहली ही गेंद पर चलते बने। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की पार्टनरशिप जमाई। राहुल 37 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, तो गिल भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 31 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली सिर्फ 7 रन बना सके, तो पंत के बल्ले से 21 रन आए। कप्तान रोहित को नंबर छह की पोजीशन रास नहीं आई और वह महज 3 रन ही बना सके। मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए छह विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
9 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
37 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
56 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines