IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, इस मामले में की महान कपिल देव की बराबरी

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को कंगारू टीम के खिलाफ पंजा खोलकर इतिहास रच दिया है।

jasprit bumrah

jasprit bumrah

विज्ञापन

Border Gavaskar Trophy 2024: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रच दिया। उन्होंने पर्थ में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट झटककर कंगारू टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जैसे ही अपने पांच विकेट पूरे किए, वैसे ही वो सेना देशों (ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड) में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन

बुमराह ने की कपिल देव की बराबरी

भारतीय तेज गेंदबाज ने यहां महान कपिल देव की बराबरी की। अब दोनों खिलाड़ियों के नाम सेना देशों में आठ बार फाइव विकेट हॉल का रिकॉर्ड है। बुमराह ने पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली ही गेंद पर कंगारू टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। कैरी ने इस मैच में 31 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। बुमराह ने कैरी के अलावा सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्विनी, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस का भी विकेट लिया।

ऐसा करने वाले बुमराह एकमात्र गेंदबाज

बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। स्मिथ यहां खाता भी नहीं खोल सके। इसके साथ ही बुमराह स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। स्मिथ अपने करियर में सिर्फ दो बार ही गोल्डन हुए। इससे पहले उन्हें 2014 में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गोल्डन डक पर आउट किया था।

विज्ञापन

रोहित की जगह बुमराह कर रहे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बुमराह के पास कप्तानी का जिम्मा है। बुमराह इस मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी एक टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं, जहां टीम को हार झेलनी पड़ी थी। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पिछली दो सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई है। 30 साल के बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में इस मैच से पहले सात टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 21.25 की औसत से 32 विकेट झटके।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ