क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी नो बॉल, VIDEO देखकर हर कोई हैरान

Abu Dhabi T10: अबू धाबी टी10 लीग में क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी गेंद देखने को मिली। गेंदबाज ने मैच के दौरान क्रीज के इतने बाहर से गेंद डाली की हर कोई इसको देखकर हैरान रह गया।

Abu Dhabi T10

Abu Dhabi T10

Abu Dhabi T10: इन दिनों अबू धाबी टी10 लीग खेली जा रही है। जिसमें क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी गेंद देखने को मिली। गेंदबाज ने मैच के दौरान क्रीज के इतने बाहर से गेंद डाली की हर कोई इसको देखकर हैरान रह गया। खुद कप्तान फाफ डु प्लेसिस अपने गेंदबाज की ये सबसे बड़ी नो बॉल देखकर हंसने लगे।

विज्ञापन

यूएई के गेंदबाज ने फेंकी सबसे बड़ी नो बॉल

अबू धाबी टी10 लीग में न्यू यॉर्क स्ट्राइकर्स और मॉरिसविले सैम्प आर्मी के बीच 5वां मुकाबला खेला गया है। इस मैच में हजरत बिलाल नाम के गेंदबाज ने क्रीज के इतने बाहर से गेंद डाली के वो क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी नो बॉल बन गई। इस गेंद के बाद हजरत बिलाल के ऊपर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगने लगा है। इस ओवर में गेंदबाज ने 9 रन खर्च किए थे। इस गेंद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस को याद आया मोहम्मद आमिर का ओवर

हजरत बिलाल की ये नो बॉल देखकर फैंस को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर याद आए। मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी बड़ी नो बॉल फेंकी थी। हालांकि आमिर ने ये मैच फिक्सिंग के चलते हरकत की थी। जिसके बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया था और उन्होंने इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था, लेकिन अब फिर से आमिर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ