IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इतिहास रचने के करीब बुमराह, महज 2 विकेट दूर

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह के निशाने पर एक खास रिकॉर्ड होने वाला है।

JASPRIT BUMRAH

JASPRIT BUMRAH

विज्ञापन

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मैच सिडनी में खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे है। अब सिडनी टेस्ट के पहले दिन भी बल्लेबाजी में टीम इंडिया की खराब शुरुआत देखने को मिली। पहले दिन टीम इंडिया 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा बाहर हैं, उनकी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। इस सीरीज में बुमराह का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

खास रिकॉर्ड बनाने के करीब बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में काफी कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। अभी तक इस सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। मेलबर्न टेस्ट तक बुमराह ने इस सीरीज में 30 विकेट हासिल कर लिए थे। वहीं सिडनी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक बुमराह एक विकेट चटका चुके थे। अब बुमराह के नाम इस सीरीज में 31 विकेट हो चुके हैं। अब बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने से महज 2 विकेट दूर है।

विज्ञापन

पहले नंबर हरभजन सिंह का नाम

इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम है। हरभजन ने (साल 2000/01) में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 3 मैचों के दौरान 178.3 ओवर में 545 रन खर्च करके 32 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 84 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।

विज्ञापन

वहीं अब बुमराह इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 2 विकेट दूर है। अब सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन सभी की नजरें बुमराह पर रहने वाली हैं। इसके अलावा लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का नाम हैं, जिन्होंने साल 2012/13 में 4 मैचों के दौरान 29 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ