---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND A vs AFG A Live Score: बाल-बाल बचे वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या मचा रहे धमाल

India A vs Afghanistan A Live Scores: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज के 5वें मुकाबले में आज (17 जून) इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी. लागातार दो मैच हार चुकी भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

---विज्ञापन---

India A vs Afghanistan A Live Cricket Score and Updates: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज 2026 के अपने अंतिम लीग मुकाबले में इंडिया ए की टीम आज यानी बुधवार, 17 जून को अफगानिस्तान ए से भिड़ेगी. दोनों टीमें दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंडिया ए को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. हालांकि सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी. भारत की नजरें अफगानिस्तान ए के अगले मुकाबले पर भी रहेंगी, क्योंकि फाइनल में पहुंचने के लिए उसे अफगान टीम की हार की भी उम्मीद करनी होगी. फिलहाल अंक तालिका में श्रीलंका ए 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के खाते में 2-2 अंक हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारत दूसरे और अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर मौजूद है.

---विज्ञापन---

IND A vs AFG A: कब और कहां देखें लाइव?

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का 5वां मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 9.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी पर सोनी सपोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

India A vs AFG A: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्‍तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, यश ठाकुर/अशोक शर्मा, अरशद खान, विपराज निगम.

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, इजाज अहमद अहमदजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान.

India A vs Afghanistan A: हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच अब तक सिर्फ एक वनडे मुकाबला खेला गया है, जिसमें अफगानिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी. यह मुकाबला इसी सीरीज में खेला गया था, जिसमें अफगानिस्तान ए की टीम को DLS नियम के तहत 4 रन से जीत मिली थी.

---विज्ञापन---

IND A vs Afghanistan A: मौसम और पिच का मिजाज

बल्लेबाजों को रन बनाने का अच्छा मौका मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है और स्पिनरों को अधिक सहायता मिलने लगती है. ऐसे में मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाज मैच का रुख बदल सकते हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने करीब 60 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों की जीत का प्रतिशत 40 रहा है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 278 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 146 रन रहा है.

मौसम की बात करें तो तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बारिश की 60 प्रतिशत संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर दांबुला की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही है, हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी काफी अहम हो सकती है.

---विज्ञापन---

India A vs AFG A: फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया?

लगातार दो हार के बाद भी इंडिया ए की टीम फाइनल की रेस में बनी हुई है. हालांकि, फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद भारत को उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान ए अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका ए से हार जाए. हालांकि, अगर भारत अफगानिस्तान को हरा देता है और बाद में अफगानिस्तान श्रीलंका को मात देने में सफल रहता है, तो तीनों टीमों के खाते में 4-4 अंक हो जाएंगे.

ऐसी स्थिति में फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा. इसलिए भारत के लिए सिर्फ जीत दर्ज करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि उसे अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराने की भी कोशिश करनी होगी ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके और फाइनल की दावेदारी मजबूत बने.

---विज्ञापन---

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

10:13 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान

दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान मिला. वैभव बिना खाता खोले कैच आउट होने वाले थे, लेकिन लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया.

10:02 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू

इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, अफगानिस्तान ए की ओर से तेज गेंदबाज फरीदून दाऊदजई पहला ओवर फेंकने आए हैं.

10:00 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए की प्लेइंग 11

इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दाऊदजई.

09:59 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर.

09:46 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए ने जीता टॉस

अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी इंडिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

09:39 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के लिए अब से कुछ ही देर में टॉस होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

09:33 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी. हालांकि, वैभव इस टूर्नामेंट में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं और अब तक खेले 3 मैचों में 79 रन बनाए हैं, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल है. उनका स्ट्राइक रेट 160 के पार रहा है.

09:26 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए की संभावित प्लेइंग 11

इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, इजाज अहमद अहमदजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान.

09:25 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्‍तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, यश ठाकुर/अशोक शर्मा, अरशद खान, विपराज निगम.

09:22 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: फाइनल के लिए हर हाल में जीतना होगा मैच

इंडिया ए को फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना होगा और दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका ए से हार जाए. अगर भारत मैच जीतता है और अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका को हरा देती है तो इस स्थिति में तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे तो वहां पर फाइनल में पहुंचने का फैसला रन रेट के आधार पर होगा. ऐसे में भारतीय टीम आज अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतकर नेट रन रेट को बेहतर करना चाहेगी.

09:15 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर भारत

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम फिलहाल 3 मैचों में एक जीत और दो हार के साथ प्वाइंट्स टेबल दूसरे नंबर पर मौजूद है. टीम के खाते में 2 अंक हैं. अब भारतीय टीम अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत के साथ 4 अंकों हासिल करना चाहेगी, ताकि वह फाइनल की रेस में बनी रहे.

09:11 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: लगातार दो मैच हार चुकी है इंडिया ए

ट्राई सीरीज में यह इंडिया ए का चौथा और आखिरी लीग मैच है. श्रीलंका ए के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने वाली भारतीय टीम को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. अफगानिस्तान ए के खिलाफ 4 रन (DLS मेथड) से हार के बाद, भारत को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी.

09:05 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए का स्क्वॉड

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु.

09:05 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए का स्क्वॉड

इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेट कीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई.

09:03 (IST) 17 Jun 2026
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की भिड़ंत आज

श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज में आज (17 जून) इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी. लागातार दो मैच हार चुकी भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है और फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत में अफगानिस्तान ए ने जीत हासिल की थी, ऐसे में टीम इंडिया आज हिसाब चुकता भी करना चाहेगी.

First published on: Jun 17, 2026 08:59 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola